NEW English Version

उदयसिंह जैन रोड पर जीएम को लापरवाही पड़ी भारी

होली पर नगर निगम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने निकले नगर आयुक्त अमित आसेरी ख़ासे नाराज नज़र आये उदयसिंह जैन रोड पर लीकेज व उखड़ी सड़क को देखकर नगर आयुक्त का पारा हाई हो गया। मौके पर ही नगर आयुक्त ने जीएम जल की जमकर क्लास लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया और होली से पहले सड़क दुरुस्त नही होने पर सख़्त विभागीय कार्यवाई की चेतावनी दी। नगर आयुक्त ने रोज़ाना 50 डॉग का ट्रीटमेंट करने के साथ ही बरौला जफराबाद से अनूपशहर बाईपास होते हुए सर्किट हाउस रोड पर पुराने कचरे को हटाने का मास्टर प्लान अर्बन एनवाइरोटेक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से तलब किया।

बुधवार को नगर आयुक्त के तख़्त तेवर के आगे अधीनस्थों में भी खलबली देखने को मिली शहर में स्ट्रीट डॉग के बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर आयुक्त ने महेशपुर स्थित एनिमल बर्थ एंड कंट्रोल सेंटर में अचानक पहुँचकर सबको हैरत में डाल दिया नगर आयुक्त ने पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी से रोज़ाना डॉग ट्रीटमेंट के बारे में पूछा 20 से 22 डॉग ट्रीटमेंट पर नगर आयुक्त ने इसे रोज़ाना 50 डॉग का ट्रीटमेंट करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए डॉग ट्रीटमेंट उपरांत डॉग को उसके स्थान पर छोड़ने, ट्रीटमेंट के दौरान डॉग के खानपान का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने उदयसिंह जैन रोड पर लापरवाही पर सख़्त कदम उठाते हुए जीएम जल का स्पष्टीकरण तलब करते हुए होली तक इस रोड को ठीक करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान मैन रोड किनारे कचरे पड़े होने पर एक्शन लेते हुए अर्बन एनवाइरोटेक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से अगले 24 घन्टे में मास्टर प्लान तलब करते हुए अभियान चलाकर इस कचरे को हटवाए जाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा किसी भी त्यौहार पर व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने का पूर्ण प्रयास नगर निगम का है उदयसिंह जैन रोड पर लापरवाह मिली जिस पर जीएम जल का स्पष्टीकरण तलब किया गया व्यवस्था में होली से पहले सुधार नही होने पर  विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद जीएम जल अनवर ख्वाज़ा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अधिशासी अभियंता अजय राम पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश वर्मा जेडएसओ रमाकांत त्यागी दलवीर सिंह स्टोनो देश दीपक  साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »