NEW English Version

स्ट्रीट वैंडर्स को वेंडिंग जोन में दुकान सजाने की लिए मिली 10 दिन की मोहल्लत

अलीगढ़ नगरीय क्षेत्र में बेतरतीब स्ट्रीट वैंडर्स को व्यवस्थित कर रोज़गार का स्थाई साधन दिलाने के लिये पिछले दिनों नगर निगम अलीगढ़ ने ऐतिहासिक लॉटरी सिस्टम से स्ट्रीट वेंडर्स को नगर निगम के 28 वेंडिंग जोन में दुकान-स्थान आवंटित करने की कार्रवाई की थी। लॉटरी सिस्टम मैं सफल स्ट्रीट वेंडर्स को नगर आयुक्त ने अगले 10 दिनों में आवंटित वेंडिंग जोन में अपनी दुकान लगाने के निर्देश दिए थे परंतु 11 मार्च से 10 दिन की अवधि बीत जाने के बाद भी अधिकांश वाइंडिंग जोन में आवंटित वेंडर्स द्वारा दुकान नहीं लगने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अपन नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को इसे गंभीरता से लेने की निर्देश दिया है।

नगर आयुक्त ने आवंटित स्ट्रीट वेंडर्स को 10 दिनों की और मोहल्लत देने व 31 मार्च 2024 के पश्चात आवंटित की गई वेंडिंग जोन में दुकान नहीं लगाने वाले वेंडर्स के आवेदन को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा अलीगढ़ नगर निगम सीमा में बहुप्रतीक्षित 28 वेंडिंग जोन में लाटरी सिस्टम से स्ट्रीट वैंडर्स को दुकानें आवंटित कर दी गयी थी और सभी वेंडर्स को 10 दिन की समय अवधि दी गई थी ताकि वह अपनी दुकानें आवंटित वैंडिंग जोन में लगा सके परंतु समय अवधि बीतने के बाद भी वेंडर से दुकान नहीं लगाई है जिसे गंभीरता से लिया गया है और अंतिम बार 10 दिन की और मोहल्लत दी गई है इसके पश्चात किसी तरह की कोई मोहल्लत नहीं दी जाएगी और आवेदन निरस्त करने के साथ-साथ वेंडिंग जोन में अवैध रूप से कब्जा किए हुए लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »