NEW English Version

चंडीगढ़ में हिमालय की तर्ज पर मनोरम एआई-म्यूरल आर्ट के साथ ग्रैंड संडे होटल की शुरुआत

ओरावेल स्टेज़ और सॉफ्टबैंक के जॉइंट वेंचर, लक्सएबोड होटल्स की प्रीमियम होटल श्रृंखला के तहत संडे होटल ने जीरकपुर, चंडीगढ़ में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह ब्रैंड का तीसरा होटल है, जो चंडीगढ़ को आधुनिकता के साथ ही लक्ज़री प्रदान करता है।

लॉन्च इवेंट में बेजोड़ आराम और अत्याधुनिक तकनीक के मिश्रण से संडे होटल के अनुभव का सार बखूबी देखने को मिला। एआई की सहायता से तैयार किए गए अत्याधुनिक म्यूरल आर्ट ने इवेंट में मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह दिल्ली स्ट्रीट आर्ट की एक शानदार रचना है, जो हिमालय की भव्यता को बेहद खूबसूरती से दर्शाती है। यह कलाकृति चंडीगढ़ के ‘गेटवे टू द हिमलयाज़’ शीर्षक को जीवंत रूप देने का काम करती है।

इवेंट में टेक पांडा एक्स केन्ज़ानी, सारन्या और सीज़ेटन जैसे शानदार कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं, जिन्होंने इवेंट में गहरा आकर्षण और यादगार अनुभव जोड़ने का काम किया। स्वतंत्र पुरस्कार विजेता कलाकार, प्रणव भारद्वाज ने अपने सेशन के माध्यम से एक अनोखा अनुभव प्रदान किया, जिसमें उपस्थित लोगों ने माइक्रोफोन की सहायता से ‘पर्वत’ और ‘यात्रा’ पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद उनकी आवाज़ों को होटल की म्यूरल डिज़ाइन के अनुरूप पेश किया गया और विभिन्न ब्रैंड्स के प्रोडक्ट्स पर उन्हें प्रिंट किया गया। एक अनुभवी मिक्सोलॉजिस्ट, कामा के. एम. के शानदार डीआईवाई कॉकटेल सेशन में दर्शकों ने अपने स्वयं के सिग्नेचर संडे कॉकटेल्स तैयार किए और फिर उन्हें मिक्सोलॉजी आर्ट का रूप दिया गया। 350 से अधिक लोगों के साथ ही इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ के युवा आंत्रप्रेन्योर्स, आर्टिस्ट्स, बाइकर्स, ट्रैवलर्स, टेस्टमेकर्स और इन्फ्लुएंसर्स उपस्थित रहे।

होटल सुदृढ़ चेक-इन प्रोसेस, रात 10 बजे तक नाश्ते के विकल्प और सिग्नेचर कॉकटेल्स परोसने वाले बहु-व्यंजन रेस्तरां से सुसज्जित है। चंडीगढ़ का संडे होटल एक सामान्य होटल से पूरी तरह भिन्न है, जिसका लक्ष्य आराम और मनोरंजन के बीच सटीक संतुलन स्थापित करना है।

यह होटल 166 सुसज्जित कमरों और सुट्स से लैस है, जिनमें से प्रत्येक को इस प्रकार तैयार किया गया है कि वे मेहमानों को लक्ज़री, आराम और सुविधा की शानदार पेशकश कर सकें। इसके अतिरिक्त, स्विमिंग पूल, रेस्तरां, स्पा, विशाल मल्टी-पर्पस बैंकेट्स, जिम और 24×7 मुफ्त वाईफाई जैसी आधुनिक सुविधाएँ होटल में एक सुखद स्टे सुनिश्चित करती हैं। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से लेकर तमाम ट्रेंडी डेस्टिनेशंस, होटल से महज़ 30 मिनट की दूरी पर स्थित हैं।

अधिक जानकारी के लिए इंस्टाग्राम पर @societyofreset को फॉलो करें और www.booksundays.com विज़िट करें। 

उक्त लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, आदित्य शर्मा, बिजनेस हेड- ओरावेल स्टेज़ प्राइवेट लिमिटेड, ने कहा, “हम जीरकपुर, चंडीगढ़ में संडे होटल की शुरुआत करके खुद को बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं। यह लॉन्च हमारे ब्रैंड के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ ही, हम भव्य हिमालय के साथ शहर के मजबूत संबंध को दर्शाने वाले मनोरम एआई-म्यूरल को अपने होटल में भव्य रूप से प्रदर्शित करने के लिए भी उत्साहित हैं। विशेष रूप से आधुनिक यात्रियों के लिए डिज़ाइन किया गया संडे चंडीगढ़ अद्वितीय कंफर्ट और आधुनिक स्पर्श के साथ उन्हें सर्वोत्तम अनुभव देने का वादा करता है।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »