NEW English Version

चौराहों पर जाम की वजह जानने पहुंचे इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में नगर आयुक्त

आए दिन चौराहों और सड़कों पर अव्यवस्थित और अवैध ई रिक्शा चालकों के कारण आम नागरिकों को हो रही असुविधा को देखते हुए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने इस समस्या को इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में खुद जाकर देखा। नगर आयुक्त ने इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों से चौराहों पर जाम लगने की वजह पूछी और चौराहो पर ई-रिक्शा खड़े होने पर उन्हें अनाउंसमेंट के जरिए क्यों नहीं हटाया जा रहा के बारे में भी सवाल किया।

नगर आयुक्त ने इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों को समझाते हुए कमांड सेंटर में लगे माइक सिस्टम से हर 15 मिनट के अंतराल पर चौराहो पर खड़े सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट करने के साथ-साथ ई-रिक्शा और धकेल को चौराहे की 100 मीटर परिधि से हटाए रखने का अनाउंसमेंट कर हिदायत दी।

नगर आयुक्त ने इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से क्वार्सी चौराहा सूत मिल चौराहा गांधी पार्क बस स्टैंड एटा चुंगी सासनी गेट चौराहे पर ट्रैफिक मैनेजमेंट को भी देखा। इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से देखने पर पाया की चौराहो पर ई रिक्शा और अवैध वेंडर्स के द्वारा सड़क को छोटा कर जाम की स्थिति पैदा हुई है जिस पर नगर आयुक्त ने कमांड सेंटर में तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों को चौराहो पर खड़े जवानों की ट्रेनिंग करने और अवैध रूप से खड़े होने वाले सभी ई रिक्शा चालकों पर सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा अलीगढ़ के प्रमुख चौराहों में क्वार्सी सारसौल एटा चुंगी गांधी पार्क प्रमुख है जहां पर ई-रिक्शा और अवैध वेंडर्स के कारण आए दिन जाम की स्थिति पैदा होती है नगर निगम सेवा भवन में संचालित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर अलीगढ़ के ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए एक सौगात है ट्रैफिक पुलिस द्वारा इसका तकनीकी उपयोग और निगरानी से चौराहे पूर्ण रूप से जाम मुक्त बना सकते हैं यदि निरंतर निगरानी और अनाउंसमेंट के साथ-साथ दंडात्मक करवाई ट्रैफिक पुलिस द्वारा की जाए।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »