NEW English Version

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने सी-डॉट अनुसंधान समुदाय के अनुसंधान एवं विकास प्रयासों की सराहना की

सी-डॉट परिसर में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने 26 मार्च, 2024 को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) के दिल्ली परिसर का दौरा किया। सी-डॉट दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार का प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र है। यह रक्षा संचार और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए स्वदेशी, सुरक्षित दूरसंचार समाधान विकसित करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

सी-डॉट के सीईओ डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने परिसर के दौरे पर आए वायुसेना प्रमुख के समक्ष विविध दूरसंचार उत्पाद पोर्टफोलियो/समाधानों और प्रमुख दूरसंचार सुरक्षा समाधानों जैसे सुरक्षा संचालन केंद्र (नेटवर्क में मैलवेयर का वास्तविक समय में पता लगाना), उद्यम सुरक्षा केंद्र (उद्यम स्तर पर सभी अंतिम बिंदुओं को कवर करते हुए दुर्भावनापूर्ण खतरों और हमलों का वास्तविक समय में पता लगाना और उनका शमन करना), क्वांटम की डिस्‍ट्रीब्‍यूशन, पोस्ट क्वांटम क्रिप्टोग्राफी पर विस्तृत प्रस्तुति दी। अन्य समाधानों जैसे 4जी कोर और 4जी रैन, 5जी कोर और 5जी रैन, सीएपी का उपयोग करते हुए आपदा प्रबंधन समाधान, ऑप्टिकल ट्रांसपोर्ट एंड एक्सेस सॉल्‍यूशन, स्विचिंग और रूटिंग सॉल्‍यूशन आदि पर भी चर्चा की गई।

एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी पौधारोपण करते हुए

इसके बाद, इस यात्रा के दौरान समाधानों के कार्यात्मक पहलुओं को रेखांकित करते हुए उनका लाइव प्रदर्शन किया गया।

वायुसेना प्रमुख ने सी-डॉट के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की और आधुनिक युद्ध में नेटवर्क केंद्रित से डेटा केंद्रित तक बदलते परिदृश्य के मद्देनजर उन्‍नत और अत्‍याधुनिक सुरक्षित संचार समाधानों को सम्मिलित करने के लिए सी-डॉट और वायु सेना के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया।

डॉ. उपाध्याय ने वायु सेना प्रमुख को वायु सेना की जरूरतों और आवश्यकताओं के अनुसार अत्याधुनिक सुरक्षा समाधान विकसित करने के लिए सी-डॉट की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।

स्वदेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (सी-डॉट मीट) और कॉल/मैसेज (संवाद) समाधान का प्रदर्शन
कॉमन अलर्ट प्रोटोकॉल (सीएपी) अर्ली वार्निंग इंटीग्रेटेड अलर्ट सिस्टम की प्रयोगशाला का दौरा
दौरे के समय स्वदेशी 5जी स्टैंड अलोन (एसए) समाधान का प्रदर्शन
टीम के साथ वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी सी-डॉट परिसर के अपने अनुभव के बारे में विचार साझा कर रहे हैं।
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »