NEW English Version

ह्रदय रोग की रोकथाम के लिए जाग​रूकता बढ़ाने की जरूरत :डॉक्टर पल्लवी मिश्रा

तीन दिवसीय मधुमेह, गुर्दा एवं हृदय रोग जटिलता तकनीकी विषयक 13वॉ अंतरराष्ट्रीय सेमिनार “कार्डियाबकान”  का आयोजन 29 से 31 मार्च तक

वाराणसी, कार्डियाबकान सोसाइटी वाराणसी व पैनेसिया हॉस्पिटल द्वारा तीन दिवसीय 13वॉ अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह, गुर्दा व हृदय रोग जटिलता एवम तकनीकी विषयक सेमिनार “कार्डियाबाकन” का आयोजन 29 मार्च से 31 मार्च 2024 तक किया गया हैं। उक्त बातें कबीर नगर, दुर्गाकुंड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था निदेशक वरिष्ठ मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ आशुतोष मिश्रा व चेयरमैन वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पल्लवी मिश्रा ने संयुक्त रूप कही। इस अवसर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्डिया बकान सोसायटी एवं पैनेशिया हॉस्पिटल एवं पैनेशिया अंतर विभागीय शोध संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय मधुमेह एवं हृदय रोग के जटिलता इसमें देश-विदेश के प्रख्यात 300 से अधिक चिकित्सक भाग लेंगे। साथ ही 50 से अधिक चिकित्सक अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। डा पल्लवी मिश्रा ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रांगण मालवीय सेंटर ऑफ एथिक्स एंड ह्यूमन वैल्यूज (निकट मालवीय भवन), वाराणसी में अपरान्ह 12.00 बजे भव्य शुभारम्भ होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति काशी हिन्दू विश्वविद्यालय आदरणीय प्रोफेसर सुधीर जैन व विशिष्ठ अतिथि स्टांप एवम पंजीयन राज्य मंत्री (स्वंत्रत प्रभार) माननीय श्री रविन्द्र जायसवाल रहेंगे। प्रख्यात मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशुतोष मिश्रा ने कहा कि बीमारी को केवल रक्त में चीनी बढ़ने वाली बीमारी की तरह नहीं देखा जाना चाहिए आप जो उन्नत श्रेणी के शोध हुए हैं उनके प्रति जनता को जागरूक करना है। अंत में डॉ पल्लवी मिश्रा ने कहा कि गंभीर बीमारी हृदय रोग से बचाव व नईं तकनीकी से जागरूकता इसका प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर ट्रेजरार डॉ विनोतोस मिश्रा ने कहा कि आज आम जनजीवन में इंसान जो अप्रत्याशित रूप से जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं,उनके इस नईं  टेक्नोलॉजी से उन्हें ज्यादा लाभ होगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »