NEW English Version

कचरा दोबारा फेंकना पड़ेगा मंहगा

नगर निगम सीमा क्षेत्र में घर घर से कचरा उठाने की व्यवस्था लागू होने के बाद भी कुछ लोगो द्वारा कचरा नगर निगम वाहनों में नहीं देने,कचरा उठ जाने के बाद दोबारा कचरा पाइंट पर कचरा फेंकने को नगर आयुक्त ने बड़ी गंभीरता से लेते हुये अपने सभी अधीनस्थों को शहर की स्वच्छता को पलीता लगाने वालो पर सख्त कार्यवाई करने के निर्देश दिये है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने सभी हाउसिंग सोसायटी, आपर्टमेंट व प्राइवेट कचरा उठाने वालों को दो टूक चेतावनी देते हुये कहा कि शहर की स्वच्छता को गंदा करने वालों को नगर निगम किसी भी हाल में बक्शेंगा नहीं-कचरा उठ जाने के बाद दोबारा कचरा डालने, खाली प्लांट में कचरा डालने और नगर निगम के वाहनों को घर कचरा न देकर सड़क खाली प्लांट पर कचरा फेंकने वालों के कारण मुख्य मार्गो से कचरा खत्म नहीं हो पा रहा इन लोगों की वजह से शहर की स्वच्छता प्रभावित हो रही है और वातावरण प्रभावित हो रहा है ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध नगर निगम अधिनियम की सुंसगत धाराओं और मुंशीपल सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के अन्तर्गत एफआईआर और जुर्माना वसूलने का अभियान शुरू किया गया है।

बुद्धवार सुबह नगर आयुक्त ने लाल डिग्गी, सरसैयद नगर, स्वर्ण जंयती नगर,रमेश बिहार,संकल्प बिहार,सौ फुटा रोड, एटा चुंगी, कमालपुर, रामघाट रोड आगरा रोड क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण में इन क्षेत्रों में हाउसजिंग सोसायटी और आपर्टमेंट में लगे प्राइवेट कचरा उठाने वाले और भवन स्वामियों द्वारा सड़क नाले नालियों और खाली प्लांट में कचरा डालने पर नगर आयुक्त ने खासी नाराज़गी जताते हुये अभियान चलाकर जुर्माना और वैधानिक कार्यवाही करने के लिये अधीनस्थों को निर्देश दिये।

नगर आयुक्त ने कहा शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिये पिछले दिनों  शहरवासियों को घर का कचरा घर से उठाने की सुविधा नगर निगम द्वारा दी गयी है कार्यदाही संस्था अर्बन एनवायरोटेक और नगर निगम द्वारा इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है परन्तु कुछ आवासीय कालोनी,आपार्टमेंट, प्राइवेट कचरा उठाने वाले और खाली प्लांट स्वामी शहर की स्वच्छता में सेंध लगाने की कोशिश कर रहें है नगर निगम ऐसे लोगों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाई करने का मन बना चुका है। ऐसे लोगो की निगरानी नगर निगम अपनी तीसरी नज़र से करेगा।

कचरा पाइंट पर दोबारा कचरा डालने, खाली प्लांट में कचरा डालने वालों की सूचना को नगर निगम पूर्ण रूप से गोपनीय रखेगा ऐसे लोग नगर निगम के काॅल सेंटर 1533 और 7500441344 पर सूचना दे सकते है इसके साथ साथ नगर निगम इन्ट्रीगे्रटेड कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर और ड्रोन से भी कचरा पांइट की निगरानी की जायेगी। ऐसे लोगों के फोटो वीडियो और सूचना को आधार मानते हुये नगर निगम प्रवर्तन और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कार्यवाई की जायेगी।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, उप नगर आयुक्त अमित कुमार,सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा, सीटीओ अशोक सिंह अधिशासी अभियन्ता अजय राम,जैडएसओ रमानंद त्यागी दलवीर सिंह मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »