NEW English Version

बिना परमिशन विद्युत पोल कियोस्क बैनर लगाना वाटर पार्क को बड़ा भारी

बुधवार को निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त के साथ काफिले में चल रही अपर नगर आयुक्त की गाड़ी में बैठे मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह व मीडिया सहायक एहसन रब की नजरे शहर में जगह-जगह अवैध रूप से लगाए गए बैनर होर्डिंग कियोस्क व क्रॉस बैनर को देख रही थी। निरीक्षण के दौरान आगरा रोड पर क्रिस्टल वेव वॉटर पार्क द्वारा जगह-जगह बिना अनुमति के विद्युत पोल पर कियोस्क लगाने को लेकर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी इसके विरुद्ध कार्रवाई करने की सोच ही रहे थे की अचानक सासनी गेट चौराहे से पहले महेश्वरी इंटर कॉलेज के पास ई रिक्शा में भरकर क्रिस्टल वेव वॉटर पार्क के कुछ लोग कियोस्क  जगह-जगह विद्युत पोल पर बिना अनुमति के लगाते हुए मिल गए। मौके पर गाड़ी रोककर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने जमकर फटकार लगाई और परमिशन मांगी। परमिशन नहीं होने पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने तख़्त लहजे में जुर्माना की कार्रवाई करने के साथ-साथ सभी कियोस्क को कैटल कैचर में भरवा दिया।

मुख्य कारण निर्धारण अधिकारी ने इस घटना के बारे में नगर आयुक्त को जब आगरा रोड पहुँचकर निरीक्षण में बताया तो नगर आयुक्त ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी की पीठ थपथपाते हुए गुड जॉब बोला और सभी जोनल अधिकारियों  को अपने-अपने जोन में अवैध प्रचार सामग्री होर्डिंग बैनर क्रोस बैनर कियोस्क पर तत्काल कार्रवाई करते हुए इन्हें हटाने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी।

नगर आयुक्त के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सबसे पहले सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने ने अपने जोन में अभियान चलाकर मुख्य मार्गो पर लगे अवैध बैनर पोस्टर को हटाया और  अवैध प्रचार सामग्री लगाने वाले लोगों को जमकर फटकार लगाई।

नगर आयुक्त ने कहा अवैध प्रचार सामग्री से शहर की सुंदरता शहर की दीवारों को गंदा करने वाले यह न सोचे की नगर निगम की तीसरी नजर उन्हें नहीं देख रही नगर निगम ऐसे लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर जुर्माना और वैधानिक कार्रवाई रोज़ाना करेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »