NEW English Version

एसजेवीएन को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योगदान के लिए 15वें सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया

एसजेवीएन लिमिटेड ने निर्माण उद्योग विकास परिषद द्वारा गठित 15वें सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार 2024 में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए हैं। एसजेवीएन को ‘सामाजिक विकास और प्रभाव सृजित करने के लिए उपलब्धि पुरस्कार’ और ‘सीआईडीसी पार्टनर्स इन प्रोग्रेस ट्रॉफी’  प्रदान किया गया है।

एसजेवीएन की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और सीएसआर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती गीता कपूर ने इन सम्मानों की चर्चा करते हुए कहा कि ये पुरस्कार नवोन्मेषी और ठोस कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन के लिए एसजेवीएन की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि कंपनी ने लगातार तीसरे वर्ष ये प्रतिष्ठित पुरस्कार अर्जित किए हैं। श्रीमती कपूर ने कहा, “समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किए जाने पर हम अत्यंत गौरवान्वित हैं और सार्थक प्रभाव सृजित करने के अपने प्रयत्नों को आगे बढ़ाने के लिए हम समर्पित रहेंगे।”

एसजेवीएन की सभी सीएसआर पहल पंजीकृत ट्रस्ट एसजेवीएन फाउंडेशन के माध्यम से की जाती हैं। अभी तक, कंपनी शिक्षा और कौशल विकास, स्वास्थ्य और स्वच्छता, अवसंरचना विकास और सामुदायिक संपत्ति निर्माण, सतत विकास, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सहायता, स्थानीय संस्कृति तथा खेल के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न सीएसआर कार्यकलापों पर 450 करोड़ रुपये से अधिक व्यय कर चुकी है।

सीजीएम (एचआर) श्री बलजीत सिंह ने एसजेवीएन की ओर से नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित एक समारोह के दौरान ये पुरस्कार प्राप्त किए।

सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहल के लिए उन संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित करने का एक प्रतीक बन गया है, जो राष्ट्र के विकास और सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »