NEW English Version

मुकद्दस रमजान की जुमा अलविदा की नमाज सह कुशल संपन्न

अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी की जुमा अलविदा को लेकर पहले से तैयार की गई रणनीति और पल-पल की निगरानी के फलस्वरूप मुकद्दस रमजान के आखिरी शुक्रवार को परंपरागत पढ़े जाने वाली अलविदा जुमा की नमाज को नगर निगम ने अपनी व्यवस्थाओं से उम्दा बना दिया।

शुक्रवार सवेरे से नगर आयुक्त  ने व्यवस्थाओं के लिए सर्किल वाइज तैनात किए गए नोडल अधिकारियों से टेलिफोनिक लोकेशन लेते हुए नमाज खत्म होने तक अपने अपने क्षेत्र में तैनात रहने की हिदायत दी। खुद नगर आयुक्त ने गुरुवार देर रात्रि और शुक्रवार सवेरे सवेरे अपर नगर आयुक्त ने रामघाट रोड जामा मस्जिद ईदगाह ऊपरकोट शाह जमाल देहली गेट खाई डोरा सहित कई क्षेत्रों में सवेरे सवेरे सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। 

जुमा अलविदा के दिन पेयजल आपूर्ति सुबह 3:00 बजे से से दी गई साथ ही साथ सभी आठ सर्किल में मस्जिदों के आसपास सफाई झाड़ू और चूने का व्यापक रूप से छिड़काव किया गया. जुमा अलविदा के अवसर पर नगर निगम द्वारा मस्जिदों के साथ-साथ मुस्लिम बहुल क्षेत्रों की तंग गलियों में जहां एक ओर झाड़ू लगवाई गई तो वहीं दूसरी ओर नालियों की भी सफाई की गई।

अलीगढ़ नगर निगम द्वारा ऊपरकोट जामा मस्जिद  खाई डोरा काला महल जमालपुर ईदगाह जीवन गढ़ ईदगाह न्यू सर सैयद नगर जोहराबाग केला नगर आदि क्षेत्रों में अलविदा जुमा के अवसर पर की गई व्यवस्थाओं व इंतजामों को मस्जिद प्रबंधन समिति और स्थानीय नागरिकों द्वारा निगम अधिकारियों का आभार व्यक्त कर सराहा गया ईद उल फितर पर भी इसी तरह इंतजाम कराने का अनुरोध किया।

नगर आयुक्त ने कहा जुमा अलविदा की भांति ईद उल फितर पर भी नगर निगम व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से कराने का प्रयास करेगा शहर को स्वच्छ सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शहरवासियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है यदि शहर का हर एक नागरिक हर त्यौहार अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लें तो निश्चित रूप से अलीगढ़ शहर का कोना कोना स्वच्छ व सुंदर बनेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »