NEW English Version

अंत:संकाय युवा महोत्सव खेल-कूद प्रतियोगिता में विजेताओं को कुलपति ने किया पुरस्कृत—

स्वस्थ शरीर से स्वस्थ परिवार एवं स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होगा—- कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। यदि शरीर स्वस्थ होगा तो ही व्यक्ति अपना, अपने परिवार का और राष्ट्र का विकास कर सकता है। खेलों से मनुष्य में ऐसी सामाजिक भावनायें पैदा होती हैं जो कि समाज तथा व्यक्ति के लिये महत्वपूर्ण है। खेल भावना तथा अनुशासन एक-दूसरे के पूरक हैं। प्रत्येक खेल के कुछ नियम होते हैं। इन नियमों का पालन करते हुए ही हम खेलकर जीतने का प्रयास करते हैं। अनुशासन हमारे जीवन को व्यवस्थित बनाता है।

उक्त विचार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने 4 दिवसीय अन्तरसंकाय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता 2023-24 में विभिन्न खेलों में विजेताओं को आप अपरान्ह 12:30 बजे योगसाधना केंद्र में पुरस्कार(प्रमाणपत्र एवं मेडल)वितरित करते हुए व्यक्त किया। कुलपति प्रो शर्मा ने कहा कि खेल  से आपसी सामंजस्य, सामूहिकता  एवं लक्ष्य प्राप्ति की भावना जागृत होती है।खेल को सदैव टीम भावना से खेलना चाहिए।

कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा के द्वारा चार दिवसीय अन्तरसंकाय वार्षिक युवा खेल-कूद प्रतियोगिता 2023-24 में  प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले 100 मीटर दौड़,गोला फेंक,बैडमिंटन, शतरंज,क्रिकेट एवं बालीबाल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जिसमें सर्वाधिक मेडल/प्रमाणपत्र रोहित कुमार मिश्र को 07 मेडल कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटन एवं शतरंज ,देवेन्द्र गौतम को  04 मेडल दौड़, कबड्डी, बाली-बाल एवं गोला फ़ेंक, संदीप पाण्डेय, आशुतोष, मनीष दीक्षित को क्रमशः 03-03 मेडल/प्रमाणपत्र दिया गया है।

इसी तरह क्रमशः श्यामशंकर,सुजीत त्रिपाठी, डूंगर शर्मा, विजय शुक्ल,प्रवीण मिश्र आशुतोष पाण्डेय, हिमांशु द्विवेदी, विवेक पाण्डेय, जय शुक्ल, प्रशांत उपाध्याय,,हरिओम पाण्डेय, बृजेश तिवारी, शत्रुघ्न, गोपाल, ज्ञान जी, अनुज पाण्डेय, आदित्य, निरंजन, कुश तिवारी, अमित कुमार आदि को एक- एक मेडल प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

खेल में अतुलनीय सहयोग करने वाले क्रमशः निर्णायक समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर जितेन्द्र कुमार शाही, क्रिकेट के एम्पायर डॉ देवात्मा दुब ,डॉ जसबीर आर्य,,यज्ञ नारायण एवं विकास दीक्षित को कुलपति प्रो शर्मा ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंगलाचरण,मंचन पर आसीन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती जी को माल्यार्पण किया गया। मंच पर आसीन अतिथियों का अंग वस्त्र एवं माला से स्वागत और अभिनंदन किया गया। विज्ञान विभाग के आचार्य प्रो जितेन्द्र कुमार शाही ने उपस्थित सभी जनों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए खेल के प्रति जागृत किया। छात्र कल्याण संकाय के अध्यक्ष प्रो हरिशंकर पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। खेल प्रभारी एवं कार्यक्रम आयोजक डॉ सत्येन्द्र कुमार यादव ने किया। कुलसचिव राकेश कुमार, प्रो रामपूजन पाण्डेय,प्रो  जितेन्द्र कुमार शाही, रमेश प्रसाद, प्रो महेंद्र पाण्डेय, प्रो अमित कुमार शुक्ल,खेल प्रशिक्षक आदित्य कुमार,डॉ देवात्मा दुबे ,कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »