NEW English Version

रिकॉर्ड वसूली के नाम रहा वित्तीय वर्ष 2023-24

शनिवार को अलीगढ़ नगर निगम के लिए ऐतिहासिक पल रहा जब वित्तीय वर्ष 2023-24 की समाप्त होने पर रिकॉर्ड वसूली करने पर शासन द्वारा अलीगढ़ नगर निगम की सराहना की गई वित्तीय वर्ष 2022-23 समाप्ति में जहां वसूली 65.89 करोड़ थी तो वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24 के समाप्त होने पर वसूली बढ़कर 95.55 करोड़ हो गई इस प्रकार अलीगढ़ नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2023 24 में 145%संपत्ति कर की रिकॉर्ड वसूली अपने नाम दर्ज की है। निश्चित रूप से अलीगढ़ नगर निगम की संपत्ति कर की रिकॉर्ड वसूली से अलीगढ़ में चौमुखी विकास की राह आसान होगी तो वहीं शासन इस रिकॉर्ड वसूली के सापेक्ष दोगुनी धनराशि से विकास कार्यों के लिए अवमुक्त भी करेगा।

बीतते वर्ष 2022  सितंबर 19 में नगर आयुक्त अमित आसेरी ने चार्ज लिया तब अप्रैल से सितंबर 2022 तक ₹ 4 करोड़ 17 लाख थी  नगर निगम को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए संपत्ति कर वसूली को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानने वाले नगर आयुक्त अमित आसेरी की मेहनत से सितंबर 2022 तक कम वसूली अक्टूबर से फरवरी 2023 तक ₹ 57 करोड़ हो गयी थी वित्तीय वर्ष 2022-23 की समाप्त होने तक यह वसूली बढ़कर 65.89 करोड हो गयी। नगर आयुक्त ने इसे एक चैलेंज के रूप में लिया और  वित्तीय वर्ष 2023-24 में वसूली लक्ष्य में इजाफा करते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 के समाप्त होने पर 95.55 करोड़ हो गई है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया अलीगढ़ नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष-2023-24 में कर मद में  6521.83 लाख व करेत्तर मद में  3033.59 लाख कुल धनराशि र9555.42 लाख की वसूली की गई है, जिसमें कैश के रूप में 2311.63 लाख व ऑनलाइन के माध्यम से  7243.79 लाख की वसूली प्राप्त हुई। गत वर्ष कर मद में  4602.92 लाख व करेत्तर मद में 1986.17 लाख कुल  6589.09 लाख वसूल किया गया था। इस प्रकार वित्तीय वर्ष-2023-24 में गत वर्ष के सापेक्ष वृद्धि का प्रतिशत कर मद में 141.69 एवं करेत्तर मद में 152.74 प्रतिशत कुल 145.02 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि गत वर्ष सम्पत्ति कर की 41369 भवनों से वसूली की गई थी और इस वित्तीय वर्ष में 56557 भवनों से वसूली की गई है। इस प्रकार गत वर्ष की अपेक्षा वित्तीय वर्ष-2023-24 में 15188 अधिक भवनों से सम्पत्ति कर की वसूली की गई।*
नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा नगर निगम की संपत्ति कर वसूली नगर निगम की रीढ़ हड्डी है नगर निगम के सभी विकास कार्य और नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए गृह कर वसूली में वृद्धि और लक्ष्य प्राप्ति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी बेहद खुशी है की वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर पिछले वित्तीय वर्ष से इस वित्तीय वर्ष रिकॉर्ड वसूली नगर निगम के राजस्व विभाग ने की जिसके लिए नगर निगम के अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व टीम के सभी अधिकारी व कर्मचारी बधाई की पात्र है।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा अलीगढ़ नगर निगम के सार्थक प्रयासों से रिकॉर्ड वसूली करने के कारण शहर के विकास को बल मिलेगा। नगर आयुक्त ने कहा निश्चित रूप से अलीगढ़ नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड गृह कर वसूली की है जिसके लिए शहर की सम्मानित करदाता बधाई के पात्र हैं राजस्व विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस वसूली को दोगुना करने के प्रयास करेंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »