NEW English Version

गर्मी से राहत के लिए भीड़ प्रबंधन, जल सेवा, इकोनॉमी मिल एवं  रेल नियमों  का कड़ाई से पालन कर  भीड़  नियंत्रण हेतु विशेष अभियान

वाराणसी: भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ऑपरेशन संवेदना चलाकर गर्मी से राहत के लिए भीड़ प्रबंधन,जल सेवा, इकोनॉमी मिल एवं  रेल नियमों  का कड़ाई से पालन कर  भीड़  नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । 

इसी क्रम में मंडल वाणिज्य निरीक्षक/बलिया राजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गाड़ी सं 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस के जनरल कोच में प्यासे यात्रियों को 400 पानी के पैकेट वितरित किये गए। इस अभियान में  अनूठी और प्रशंसनीय पहल करते हुए बलिया स्टेशन और आसपास के स्टेशनों के सभी वाणिज्य विभाग के रेलवे कर्मचारियों ने इसके लिए आपस मे चंदा जमा करके  30 जून तक रोजाना पानी के लगभग 500 पैकेट वितरित करने की योजना बनाई है इस नेक पहल में  रेलवे  के अन्य विभाग जैसे ऑपरेटिंग, RPF,इंजीनियरिंग, सिगनल एवं विद्युत  विभागों ने भी सहयोग देने का अस्वासन दिया है जो रेल यात्रियों की बेहतरी के लिए संयुक्त सहयोग का एक आदर्श उदाहरण है। 

ज्ञातव्य हो कि वाराणसी डिवीजन ने ऑपरेशन संवेदना शुरू किया है, जिसके अंतर्गत सामान्य डिब्बों के यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है, जहां गैर सरकारी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों और स्काउट और गाइड की मदद से पीने का पानी, भोजन के पैकेट आदि मुफ्त प्रदान किए जा रहे हैं। हालांकि, बलिया के रेलवे कर्मचारियों ने इस पहल को एक पायदान ऊपर उठाया है और आपसी सहयोग से फंड बनाया हैं, जो यात्रियों की सेवा के लिए रेलवे कर्मचारी की प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है। 

ऑपरेशन संवेदना के तहत, डिवीजन यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि हर स्टेशन पर पीने के पानी की सुविधा ठीक से उपलब्ध की जा रही है। पानी के नल, हैंड पंप और वाटर कूलर के काम करने की रोजाना जांच की जा रही है और संबंधित विभाग इसे हल करने और ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं। इसके अलावा, डिवीजन ने रिफ्रेशमेंट रूम और आईआरसीटीसी के फास्ट फूड इकाइयों को जनता भोजन और पानी की बोतलें प्रदान करने के लिए सामान्य डिब्बों के पास विशेष स्टॉल लगाने की भी अनुमति भी दी गई है।

इसके साथ ही मंडल के विभिन्न स्टेशनों से गुजरने वाली गाड़ियों के जनरल कोच के यात्रियों को निशुल्क पानी पहुंचाने के लिए NGOs, भारत स्काउट एण्ड गाइड सदस्यों एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं की मदद ली जा रही है।

ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त  भीड़भाड़ के नियंत्रण की व्यापक व्यवस्था के साथ यात्रियों की सुविधा हेतु हेल्प डेस्क लगाये गये हैं  जो UTS बुकिंग काउंटरों पर भीड़ नियंत्रण के लिए यात्रियों को कतारबद्ध करने ,मोबाईल एप के माध्यम से टिकट बुक करने में  सहयोग के साथ-साथ  QR Code से भुगतान कर टिकट शीघ्र प्राप्त करने हेतु प्रेरित कर रहे हैं। इसके साथ ही  ATVM मशीन से स्वयं अपना टिकट बनाकर लेने हेतु यात्रियों को जागरूक एवं प्रेरित कर रहे हैं । 

यात्रियों से आग्रह किया जाता है कि वे अपने संबंधित डिब्बों में केवल वैध टिकट के साथ यात्रा करके रेलवे प्रशासन की मदद करें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »