NEW English Version

मतदान कर राष्ट्र उत्थान और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपना योगदान दें– कुलपति प्रो शर्मा

कुलपति ने हस्ताक्षर एवं पोस्टर जारी कर मतदान जागरूकता अभियान को दिया गति—

संस्कृत  भारत की आत्मा और लोकतंत्र की जननी  है– कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा।

वाराणसी : संस्कृत भारत की आत्मा और लोकतंत्र की शक्ति है।मतदान करना लोकतंत्र का आधार है। इसलिये सभी मतदाताओं को लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए न सिर्फ स्वयं मतदान करना चाहिए, बल्कि परिवार, मित्र और संबंधियों को भी मतदान के लिये प्रेरित करना चाहिए। उक्त  विचार आज सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी एवं पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया, वाराणसी चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज अपरान्ह 3:00 बजे  इस संस्था के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने मतदाता अभियान बैनर पर हस्ताक्षर एवं मतदान प्रेरणा का पोस्टर जारी करते हुए बतौर अध्यक्षीय उद्बोधन व्यक्त किया।

कुलपति प्रो शर्मा ने अध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि आज हम लोकतंत्र के महापर्व के द्वार पर खड़े हैं, इसके संरक्षण और मजबूती के लिए हम सभी लोग संकल्पित भावना के साथ इस महापर्व को उत्साह के साथ सहभागिता कर राष्ट्र उत्थान और मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करें।ऐसे लोगों का चयन करें जो समाज, राष्ट्र की भावना से कार्य कर रहे हों।इसलिये सभी लोग वाराणसी के लोकसभा चुनाव में दिनाँक 01 जून को सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की शक्ति को बढ़ाकर स्वस्थ और मजबूत सरकार का चयन करें।

बतौर मुख्य अतिथि कुलसचिव राकेश कुमार ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र ही मजबूत राष्ट्र निर्माण करती है। जिसके लिये युवाओं को उत्साह और कर्तव्य के साथ सहभागिता करने की जरूरत है साथ ही अपने परिवार को भी प्रेरित कर मतदान का हिस्सा बनें।

बतौर विशिष्ट अतिथि छात्र कल्याण संकाय के अध्यक्ष प्रो हरिशंकर पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व पर राष्ट्र भावना से सहभाग कर राष्ट्र को मजबूत बनाएं। इसी से जनकल्याण सुनिश्चित होगा।

सारस्वत अतिथि न्याय वैशेषिक शास्त्र के विद्वान आचार्य रामपूजन पाण्डेय ने कहा कि मताधिकार हमारा कर्तव्य और जरूरत है, इसके मजबूती बनाने के लिए संकल्प भाव के साथ प्रेरित कर मजबूत और स्वस्थ सांसद और सरकार का चयन करें। वेद वेदांग संकाय के प्रमुख प्रो अमित कुमार शुक्ल ने कहा कि भरपूर मतदान से राष्ट्र की रीढ़ मजबूत होती है, राष्ट्र की सुरक्षा और संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है इसलिए अपने प्रतिनिधि के चुनाव में अधिकतम मतदान करके चयन करें तभी स्वस्थ राष्ट्र निर्मित होगा।

पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया, वाराणसी चैप्टर के सचिव प्रदीप कुमार उपाध्याय ने  अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए इस अभियान का विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि य़ह अभियान जनहित में अनवरत चल रहा है जो कि 10 मई तक चलेगा।

इस कार्यक्रम का संचालन इस चैप्टर के सदस्य एवं संयोजक हर्ष अग्रवाल ने किया। उक्त अभियान कार्यक्रम में प्रो• अमित कुमार शुक्ल, प्रो• महेंद्र पाण्डेय, डॉ मधुसूदन मिश्र, डॉ सत्येंद्र कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी शशीन्द्र मिश्र, प्रभु नाथ यादव, काशीनाथ, अजय कुमार आदि लोगों ने सहभाग किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »