NEW English Version

नाला सफाई का जायजा लेने निकले नगर आयुक्त- मानसून आने से पूर्व हर हाल में सभी नालों की सफाई शत प्रतिशत पूरा करने की नगर आयुक्त की हिदायत



जल्द देखेगी रफ़्तार नाला सफ़ाई में-बड़े नालों पर तैनात हुई पोकलेन मशीने-नाला सफ़ाई के लिए अधीनस्थों संग नगर आयुक्त ने नालों का लिया जायज़ा-अधीनस्थों को नाला सफ़ाई के लिए ठोस प्लानिंग का रोड मैप तैयार करने व व तली झाड़ सफाई करने के दिए टिप्स
नगर आयुक्त का वादा- जन आकांक्षाओं और नागरिकों के सहयोग से नगर निगम बरसात से पहले साफ करेगा शहर के नाले-नाला सफाई के लिए नगर आयुक्त ने व्यापारी बंधुओ दुकानदारों और नागरिकों से मांगा सहयोग नाला सफ़ाई में लापरवाही बरतने वाले जल्द आयेंगे नगर आयुक्त के रडार पर -नगर आयुक्त ने दी चेतावनी-नाला सफाई से जुड़े अधिकारी, एसएफआई कलस्टर प्रभारियों सुपरवाइज़र के लिए डेडलाइन निर्धारित-

बरसात से पहले शहर के छोटे बड़े नालों की सफाई को रफ्तार देने के लिए  नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग नगर निगम द्वारा नाला सफाई के किये जा रहे दावों का भौतिक सत्यापन किया। नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी और प्रभारी अधिकारी वर्कशॉप अजय राम को दो टूक शब्दों में बरसात से पहले 15 जून तक सभी छोटे बड़े नालों की सफाई शत प्रतिशत तलीझाड़ कराए जाने की डेडलाइन निर्धारित कर दी है।

बुधवार सुबह सवेरे नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के साथ नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई जा रही नालों की सफाई का भौतिक सत्यापन किया नगर आयुक्त ने जाफरी ड्रेन अलीगढ़ ड्रेन खैर रोड नाला रामघाट रोड नाला एटा चुंगी बाईपास सिधौली नाला सफ़ाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओजोन सिटी सिधौली नाले की सफाई का काम नगर निगम की पोकलैंड मशीन से शुरू हो गया था नगर आयुक्त ने मौके पर बड़े नालों की मशीनों व छोटे नालों की तली झाड़ सफाई कराई जाने की कार्य योजना अगले 24 घंटे में तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश प्रभारी अधिकारी वर्कशॉप और प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिए

नगर आयुक्त ने नाला सफाई को लेकर  धीमी परफॉर्मेंस पर नाराजगी जताते हुए 15 जून तक सभी नालों की सफाई का काम पूरा करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने भुजपुरा, आगरा रोड तुर्कमान गेट सराय काबा रोड जंगल गड़ी बाईपास चरखवालान खैर रोड उदय सिंह जैन रोड मामू भांजा शीशियांपाड़ा रामघाट रोड स्वर्ण जयंती नगर एटा चुंगी किशनपुर तिराहा ब्रिज विहार कॉलोनी आदि क्षेत्रों में  सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने बताया नाला सफाई को पिछले साल से और बेहतर तरीके से इस साल कराए जाने के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है स्थानीय नागरिकों दुकानदारों और लोगों से अपील की जाती है नाला सफाई में सहयोग करें नाले को कूड़ेदान ना समझे नगर निगम नाला सफाई की ड्रोन से वीडियोग्राफी फोटोग्राफी भी कर रहा है नाला सफाई उपरांत कचरा फेंकते हुए जल निकासी को प्रभावित करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त एक्शन भी नगर निगम लेगा।

नगर आयुक्त ने कहा 15 जून से पहले सभी नालों की सफाई पूर्ण कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित है इसके लिए एक्स्ट्रा मशीन व मैन पावर लगाकर पब्लिक की जन आकांक्षाओं व्यापारी नागरिकों के सहयोग से नाला सफाई लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा नाला सफाई में लापरवाही और धीमी गति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह आदि मौजूद थे

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »