NEW English Version

अतुलानंद टेस्ट ऑफ मेरिट फॉर स्कॉलरशिप ATOMS-2024

संत अतुलानंद कॉन्वेण्ट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ एवं गिलट बाजार शाखा के विद्यार्थियों की अप्रतिम मेधा, कठोर परिश्रम तथा हौसलों की उड़ान को अपने अभीष्टतम लक्ष्य प्राप्त कराने हेतु विद्यालय प्रत्येक वर्ष ATOMS (अतुलानंद टेस्ट ऑफ मेरिट फॉर स्कॉलरशिप) प्रतियोगिता आयोजित करता है जिसमें कक्षा छठीं से नवीं तक के विद्यार्थी सम्मिलित होते हैं। गिलट बाज़ार  शाखा से कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी और कोइराजपुर शाखा से कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। कक्षा 6 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाला विद्यार्थी कक्षा 8 तक तथा कक्षा 9वीं का विद्यार्थी कक्षा 10वीं तक इसका लाभ प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक यात्रा को निर्बाध गति से आगे बढ़ाता है। इन विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर शैक्षणिक शुल्क पर अधिकतम 100 प्रतिशत एवं न्यूनतम 25 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। इस वर्ष कुल 463 विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए और दोनों शाखाओं से कक्षा 6 के कुल   67 विद्यार्थी तथा कक्षा 9 के कुल 54 विद्यार्थी चयनित हुए तथा सभी ने अपनी प्रतिभा के अनुरूप स्कालरशिप प्राप्त की। इन सभी विद्यार्थियों को संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी ने स्वयं छात्रवृत्ति प्रदान की एवम् अभिभावकों को उनके सहयोग एवम् प्रेरणा देने के लिए साधुवाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आज के बदलते परिदृश्य में अभिभावक  और शिक्षक यदि साथ मिलकर सहयोग करें तो वे निश्चित रूप से समाज-विकास की प्रक्रिया में एक सुनहरे सेतु निर्माण कर सकते हैं। निदेशिका डॉ वंदना सिंह जी ने विद्यार्थियों के अधिगम में नवोन्मेषी प्रतिभा एवम् ऊर्जा की सराहना की।

प्रधानाचार्या डॉ नीलम सिंह जी ने गर्व एवम् हर्ष के साथ बताया है कि कुछ विद्यार्थी कक्षा 6 से लगातार यह लाभ प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। इस बार भी सभी सम्मानित अभिभावकगण अपने बच्चों के साथ अलंकरण समारोह में उपस्थित रहे ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »