NEW English Version

नगर आयुक्त ने नाला सफाई का किया भौतिक सत्यापन

बुधवार सुबह अपने रूटीन निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त अमित आसेरी ने रामघाट रोड पर जल निकासी को प्रभावी बनाने के दृष्टिगत ओजोनसिटी कट से सिधौली को जाने वाले सिंचाई विभाग के ड्रेन जाफ़री ड्रेन(सिधौली नाला) की नगर निगम पोकलेन मशीन से कराई जा रही सफाई का निरीक्षण किया। मौके पर पोकलेन मशीन द्वारा भारी मात्रा में  सफाई करते हुए सिल्ट निकाली गई थी जो रोड किनारे लगी हुई मिली। लगभग 3 किलोमीटर इस नाले की नगर निगम ने अपनी पोकलेन मशीन से बेहतरीन सफाई कराई जिसे देखकर नगर आयुक्त ने कहा इसी तरह सभी बड़े नालों की सफाई होनी चाहिए। नगर आयुक्त ने निकाली जा रही सिल्ट को रोज़ाना निस्तारित कराए जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय सिधौली नाले पर साफ हुए क्षेत्र में नगर निगम जलकल विभाग द्वारा बायोरेमेडीएशन पद्धति से बैक्टीरिया विसर्जित करने का भी नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में नगर आयुक्त ने सिधौली की तरह साफ होने वाले सभी बड़े नालों में महाप्रबंधक जल को बायोरेमेडीएशन पद्धति से  बैक्टीरिया विसर्जित करने के निर्देश दिए।

बायोरेमेडीएशन पद्धति के संबंध में महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा ने बताया कि नालों में बहने वाले वेस्ट वाटर में माइक्रो न्यूट्रेंट है गन्दे पानी में मल मूत्र, बैक्टीरिया तेल, शैम्पू,यूरिन जैसे हानिकारक तत्व होते है नगर निगम द्वारा नाले के इस गंदे पानी को बायोरेमेडीएशन प्रक्रिया से शुद्ध और  ऑक्सीजन युक्त बनाने की कोशिश की जा रही है। जिसके लिए चेन्नई की बायो ऑक्सिग्रीन कंपनी द्वारा कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गंदे पानी का सीओडी, बीओडी,और टीएसएस अधिक और डीओ कम होता है बायोरेमेडीएशन प्रक्रिया से जहां एक और इन नालों के पानी में इन तत्वों की मात्रा मे कमी होगी तो निश्चित रूप से यह पानी सिंचाई के साथ-साथ जलीय जंतु  के जीवन यापन के लिए उपयोगी साबित होगा।

उन्होंने बताया कि बायोरेमेडीएशन प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न बैक्टीरिया के समूह को टैंक में रखकर पाइप के जरिए नाले में बहने वाले पानी में छोड़ा जाता है। पानी की नपाई के लिए कंपनी द्वारा फ्लोमीटर भी नाले पर लगाया गया है।

नगर आयुक्त ने आगरा रोड स्थित नगर निगम की कान्हा गौशाला में भी निरीक्षण किया वहां मौजूद संबंधित को भूसा चारा पेयजल की आपूर्ति और गौवंश  को नहलाने की व्यवस्था समुचित और नियमित रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साहिल कुमार अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र मुख्य कर  निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अधिशासी अभियंता अजय राम प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी कर्नल सुनील दत्त डॉ राजेश वर्मा एहसान रब देश दीपक आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »