NEW English Version

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने पूरा किया एस्सार की ऑपरेशनल महान-सिपत ट्रांसमिशन संपत्तियों का अधिग्रहण

अहमदाबाद: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने एस्सार ट्रांस्को लिमिटेड में 1,900 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है। यह शेयर अधिग्रहण जून 2022 में हुए निश्चित समझौतों के तहत हुआ है।

अदाणी एनर्जी

इस अधिग्रहण में मध्य प्रदेश के महान और छत्तीसगढ़ के सिपत पूलिंग सबस्टेशन को जोड़ने वाली पूरी तरह से ऑपरेशनल 400 केवी, 673 सर्किट किलोमीटर की इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन लाइन शामिल है। यह प्रोजेक्ट सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (सीईआरसी) रेगुलेटेड रिटर्न फ्रेमवर्क के तहत संचालित हो रहा है और इसे 22 सितंबर 2018 को चालू किया गया था।

एईएसएल के कैपिटल मैनेजमेंट के अनुसार, एटीएसटीएल ने भी सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी शर्तों पर वित्तपोषण जुटाया है। यह एईएसएल के लिए पूंजी जुटाने के मामले में एक नया बेंचमार्क स्थापित करता है जो इसके ऑपरेशनल एसेट्स के लिए कम लागत वाले ऋण को अनलॉक करता है। यह फाइनेंसिंग एक लॉन्ग-टर्म लाइसेंस लाइफ के साथ एईएसएल के यूटिलिटी कैश-फ्लो की गुणवत्ता का भी उदहारण पेश करता है, जिसे एक स्थिर रेगुलेटरी फ्रेमवर्क का समर्थन प्राप्त है। एमयूएफजी बैंक लिमिटेड इस वित्तपोषण के लिए एकमात्र ऋणदाता है।

महान-सिपत ट्रांसमिशन नेटवर्क के अधिग्रहण से मध्य भारत में एईएसएल की उपस्थिति मजबूत होगी, जहां अब इसकी 4 ऑपरेटिंग संपत्तियां हैं, जिनमें कुल 3,373 सर्किट किलोमीटर लाइनें शामिल हैं। यह अधिग्रहण मौजूदा क्षमता को बढ़ाने और ऑपरेशनल सहयोग के माध्यम से दक्षता लाने तथा नेटवर्क प्रभाव बनाने के एईएसएल के दृष्टिकोण के अनुरूप है। बढ़ती हुई ऊर्जा की मांग के साथ, सही मौकों को पहचानने और उनका फायदा उठाने की काबिलियत, भारत में ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव लाने में एईएसएल को सबसे आगे रखती है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »