NEW English Version

बिलासा एयरपोर्ट में विमान कैंसिलेशन का झंझट हुआ खत्म  1500 मीटर दृश्यता उड़ान की मिली अनुमति

बिलासपुर। बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट को स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन की अनुमति मिल गयी है। अनुमति मिलने से अब फ्लाइट कैंसिलेशन की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी। प्रशासन ने बताया कि अब से पहले बिलासपुर एयरपोर्ट की 1500 दृष्यता रिकार्ड नहीं हुई है।स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन के तहत 11 अप्रैल 2024 को स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन के लिये एप्रोच कंट्रोल यूनिट बिलासा बाई केंवट हवाई अड्डा के एटीसी टावर में स्थापित किया गया था। स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन से सम्बंधित दस्तावेज बनाये गए थे। सम्बधित दस्तावेज को अलायन्स एयर के सामने पेश किया। दस्तावेज के आधार पर अलायन्स एयर ने डायरेक्टर जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन से स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन के लिये अनुमति मांगी गयी।

डायरेक्टर जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन ने 9 मई 2024 को दस्तावेज के आधार पर स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रक्रिया के तहत दस्तावेज के आधार पर एयरपोर्ट को स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन 1500 मीटर तक की दृश्यता में उड़ान भरने और उतरने की अनुमति मिल गयी है। अनुमति के बाद अलायन्स एयर की दृश्यता के कारण फ्लाइट कैंसलेशन की समस्या लगभग ख़त्म हो जाएगी। बताते चले कि 1500 मीटर तक की दृश्यता बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट में कभी भी रिकॉर्ड नहीं की गई है।

सुरेश सिंह बैस "शाश्वत"
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »