NEW English Version

पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने में दिन और रात दौड़ेंगे जलकल के अधिकारी

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने ग्रीष्म ऋतु में पेयजलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखने हेतु जलकल विभाग में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों को जलाशय व उससे सम्बद्ध नलकूपों का दिन के साथ-साथ रात्रि में सघनता से निरीक्षण करने व संचालन का उत्तरदायित्व सौंपा है:

इस संबंध में नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा बढ़ती हुई गर्मी और अलीगढ़ में निरंतर गिरते जलस्तर के कारण कई क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत सामने आ रही है नगर निगम के सभी ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक से नियमित पेयजल आपूर्ति को प्रभावी बनाने और निगरानी के लिए दिन के साथ-साथ रात्रि में अधीनस्थों के दायित्व निर्धारित किए गए हैं साथ ही साथ सभी संबंधित को अपना मोबाइल नंबर एक्टिव रखने की हिदायत दी गई है।

उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षक अधिकारी -लक्ष्मण सिंह सहायक अभियंता(9456210426) क्षेत्रीय पेयजल प्रभारी मुबाशिर आदिल(9105053525) को जवाहर भवन जनकपुरी जमालपुर धोबी घाट हमदर्द नगर डी धौर्रा माफी रामगढ़ पंजूपुर क़्वार्सी।

मौ०अनवर ख्वाजा,महाप्रबंधक जल(9105053405) पेयजल प्रभारी दिव्यांशु वत्स(9105053452) को गाँधीपार्क स्काई टॉवर ए०डी०ए० विकास नगर ए०डी०ए० अवन्तिका स्वर्ण जयन्ती नगर रावण टीला धनीपुर, नरेन्द्र सिंह,अवर अभियंता(9368061463) व पेयजल प्रभारी वशिष्ठ मौर्य(9997451666) को खैर बाईपास 1 व 2 लोधी बिहार ए०डी०ए० शांति निकेतन ए टू जेड शाहजमाल डबल टंकी और चन्दन सिंह,तकनीकि सलाहकार एवं पेयजल प्रभारी विष्णु(9105053451) को जलकल परिसर नगला मसानी ऊपर कोट आवास विकास जी०टी० रोड किशोर नगर बृज बिहार इन्दिरा नगर सारसौल का क्षेत्र निर्धारित किया है।

नगर आयुक्त ने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सख्त लहजे मे आवंटित जलाशय एवं उससे सम्बद्ध भूमिगत जलाशय व नलकूपों पर आने वाली कमियों को तत्काल अपने स्तर से दूर कराये जानेव प्रतिदिन रात्रि में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने आवंटित अवर जलाशयों का निरीक्षण करेंने के आदेश दिये है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »