NEW English Version

वायु सेना परिवार कल्याण संघ की अध्यक्ष द्वारा उम्मीद निकेतन का उद्घाटन किया गया

वायु सेना परिवार कल्याण संघ की अध्यक्ष श्रीमती नीता चौधरी ने 17 मई, 2024 को वायु सेना के पालम स्थित बेस रिपेयर डिपो का दौरा किया। उन्होंने इस अवसर पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एक उन्नत चिकित्सा उपचार केंद्र के रूप में उम्मीद निकेतन का उद्घाटन किया। बेस रिपेयर डिपो के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कमोडोर हर्ष बहल और वायु सेना परिवार कल्याण संघ (स्थानीय) अध्यक्ष विंग कमांडर (श्रीमती) रीना बहल (सेवानिवृत्त) ने श्रीमती नीता चौधरी तथा अन्य सम्मानित गणमान्य महिलाओं का स्वागत किया। उम्मीद निकेतन की कल्पना एवं अवधारणा एक ऐसा पालन पोषण वाला वातावरण तैयार करने के लिए की गई है, जहां पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चे अपनी अद्वितीय क्षमताओं के अनुरूप मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सोच सकते हैं, आगे बढ़ सकते हैं और जीवन कौशल विकसित करना सीख सकते हैं।

यह केंद्र संवेदी अन्वेषण, भाषण चिकित्सा के साथ अनुकूली खेल और इंटरैक्टिव इमर्सिव अनुभव तक प्रदान करता है। यह केंद्र विशेष बच्चों के शारीरिक, भावनात्मक तथा सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए तैयार किए गए कार्यक्रमों की विविध श्रृंखला प्रस्तुत करता है। उम्मीद निकेतन अपनी तरह के विशेष लगभग 55 बच्चों की मदद करेगा, जिन्हें प्रशिक्षित योग्य शिक्षकों की एक समर्पित टीम द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। इस केंद्र का उद्घाटन समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया और इसमें देश भर से वायु सेना परिवार कल्याण संघों के सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों ने भाग लिया। इसके अलावा, दिल्ली क्षेत्र के सभी वरिष्ठ एयर मार्शलों की पत्नियां भी इस हृदयस्पर्शी उद्घाटन का साक्षी बनने के लिए वहां पर उपस्थित थीं। यह विशेष कार्यक्रम वायु सेना परिवारों के कल्याण के उद्देश्य से सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए भारतीय वायुसेना की वर्तमान में संचालित की जा रही गतिविधियों को उजागर करता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »