NEW English Version

शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए खास टिप्स

हमारा शरीर दिनभर विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया, वायरस, दूषित तत्वों आदि के संपर्क में आता है। ये तत्व हमें बीमार करने के लिए काफी होते हैं। यह हमारे शरीर की इम्यूनिटी यानी कि रोग प्रतिरोधक क्षमता ही है, जो इन तत्वों से लडक़र हमें बीमार होने से बचाती है। यदि आप किसी प्रकार के संक्रमण या मौसमी एलर्जी से बार-बार बीमार पड़ते हैं या बार-बार सर्दी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ जाते हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है। जिन लोगों के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उनमें गंभीर संक्रमण और घातक बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। जबकी जिन लोगों की इम्यूनिटी मजबूत होती है, वे कम बीमार पड़ते हैं और यदि वे गंभीर रूप से बीमार पड़ भी जाएं तो आसानी से ठीक हो सकते हैं। इसलिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमारे शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत रहना जरूरी है।
क्या होता है इम्यून सिस्टम
इम्यून सिस्टम हमारे शरीर का वह नेटवर्क है, जो बाहरी आक्रमण से शरीर की रक्षा करता है। यह आक्रमण आंखों से दिखाई न देने वाले परजीवी, वाइरस, बैक्टीरिया तथा अन्य अनेक प्रकार के सूक्ष्मजीवों का होता है। यह आक्रमण कभी-कभी नहीं बल्कि हमेशा होता रहता है। इसके अलावा शरीर के कुछ दुश्मन शरीर के अंदर भी होते हैं जैसे टॉक्सिन आदि। इनसे लडऩे और शरीर को इनके हानिकारक प्रभावों से बचाने का काम इम्यून सिस्टम करता है। बच्चों और उम्रदराज लोगों का शरीर बहुत नाजुक होता है इसलिए इनके रोगाणुओं की चपेट में आकर बीमार पडऩे का खतरा सर्वाधिक होता है।
क्या हैं लक्षण?
हर समय सुस्ती महसूस करना
बेवजह थकान होना
जल्दी-जल्दी बीमार पडऩा
बीमार होने पर ठीक होने में ज्यादा समय लगना
अपने खान-पान और जीवनशैली में कुछ बदलाव कर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाया जा सकता है। निम्नलिखित टिप्स की मदद से आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं-
1.पानी
पानी सिर्फ आपकी प्यास नहीं बुझाता है बल्कि यह अपने आप में एक औषधि के समान है। दरअसल, पानी शरीर के विषाक्त तत्वों को बाहर करने में मदद करता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। पेट की समस्याओं से लेकर सिरदर्द तक, पानी हमें कई रोगों से बचाता है। यही कारण है कि बड़े-बुजुर्ग और डॉक्टर हमेंशा ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं। अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी पीने की आदत डालें।
2.अंकुरित अनाज
मूंग की दाल और चना आदि जैसे अंकुरित अनाज के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। अंकुरित अनाज पौष्टिक और स्वादिष्ट होने के साथ पचाने में भी आसाना होते हैं। इन्हें सुबह के नाश्ते में या शाम को स्नैक्स की तरह खाएं।
3.तुलसी
तुलसी प्राकृतिक रूप से एक एंटीबायोटिक का काम करती है। तुलसी शरीर को कई बीमारियों से बचाने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होती है। रोज सुबह खाली पेट तुलसी की 4-5 पत्तियों का सेवन करें। इसके अलावा इसका काढ़ा सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से राहत देता है।
4.एलोवेरा
एलोवेरा की पत्तियों में मौजूद जेल शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर कर शरीर की समस्याओं की रोकथाम करता है। एलोवेरा के यही गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
5.फल
संतरा और मैसमी जैसे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनता है।

6.सुबह का नाश्ता
आपने बार-बार सुना होगा कि सुबह का नाश्ता अच्छे से खाना चाहिए। दरअसल सुबह का नाश्ता हमारे शरीर को ऊर्जा देने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। इसलिए नाश्ता न करने की भूल कभी न करें। सुबह के नाश्ते में प्रोटीन को अच्छी मात्रा में शामिल करें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »