NEW English Version

राष्ट्रहित के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी: डॉ मनोज तिवारी

कमलापति त्रिपाठी ब्वायज इंटर कॉलेज, वाराणसी के छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने का शपथ लिया साथ ही साथ उन्होंने अपने परिवारजनों, मित्रों, परिचितों एवं रिश्तेदारों का भी शत प्रतिशत मतदान कराने का भी संकल्प लिया। डॉ मनोज कुमार तिवारी वरिष्ठ परामर्शदाता, एआरटी सेंटर, एस एस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू, प्रदेश की प्रसिद्ध पैथोलॉजिस्ट एवं सोशल एक्टिविस्ट डॉ रितु गर्ग, कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री विपुल कुमार, श्री मनीष कुमार सिंह क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर, वाराणसी मंडल ने संयुक्त रूप से छात्रों को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु संकल्प दिलाया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ रितु गर्ग ने कहा कि अच्छे सरकार के चुनाव के लिए मत प्रतिशत अधिक होना आवश्यक है इसलिए खुद अवश्य मतदान करें अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

डॉ. मनोज तिवारी ने छात्रों को राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्य हेतु प्रेरित करते हुए शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रयास करने व कराने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि अपने निजी कार्य को छोड़कर राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का निर्वहन करना सबसे पुनीत कार्य है। प्रधानाचार्य विपुल कुमार ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति संवेदित किया तथा राष्ट्र पर्व मतदान को सफल बनाने का आह्वान किया। मनीष सिंह ने उन्हें एचआईवी /एड्स के कारणों एवं बचाव के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम प्रभारी श्री अनंत त्रिपाठी व व्यवस्था में सहयोग श्री गुलाब चंद कुशवाहा ने किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »