NEW English Version

नगर निगम सफ़ाई कर्मचारियों के लिये लगा हेल्थ कैम्प

नगर निगम जवाहर परिसर में सफ़ाई कर्मचारियों के हेल्थ के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी  के निर्देश पर स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें। सफ़ाई कर्मचारियों के बीपी शुगर व अन्य की जांच डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई।

नगर निगम की सफाई व्यवस्था से जुड़े सफाई कर्मचारियों के हेल्थ चेकअप के लिए बेहद गंभीर नगर आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन जवाहर भवन में किया गया। जहां बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया तो वही नगर आयुक्त ने भी अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया और कर्मचारियों को नियमित अपने हेल्थ की जांच कराई जाने की अपील करी।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि सफ़ाई कर्मचारी नगर निगम परिवार का हिस्सा हैं। जिस तरह वह अपनी स्वास्थ्य की परवाह किए बगैर दिन रात कार्य करते हैं तो हमारा भी दायित्व बनता हैं कि उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए। शहर के विकास और स्वच्छता कार्य में जिस तरह से निगम के कर्मचारी अपनी भूमिका को निभा रहे हैं। वह सराहनीय है। शहर हित में विशेष सहयोग कर्मचारियों का मिलता है। जोकि एक सौहार्दपूर्ण स्थिति को बयां करता है। 

हेल्थ कैंप में कई अधिकारी कर्मचारी और विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों ने जांच कराई और डॉक्टरों की टीम ने सही जांच करते हुए दवाई दी तथा अन्य स्वास्थ्य में सुधार के लिए दवाइयां भी लिखी।

नगर आयुक्त ने कहा  इस प्रकार के कैंप लगातार नगर निगम द्वारा लगाए जाते रहेंगे। जिससे ना केवल कर्मचारियों को लाभ होगा। बल्कि उनके परिवारों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 

केम्प में  डॉ मुजाहित परवेज डॉ० अवनीश उपाध्याय डॉ. कुसुम लता डॉ० इब्राहिम के द्वारा बुके देकर स्वागत किया। हेल्थ केम्प का आयोजन नगर निगम यूनियन अध्यक्ष संजय सक्सेना व संस्था के चीफ टीकम सिंह सूर्यवंशी के द्वारा सम्पन्न हुआl कैम्प मे 122 लोगो ने चेकअप का लाभ लिया। 

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »