NEW English Version

भीषण गर्मी में नगर निगम ने पानी के फुहार से दी राहत

पिछले कई दिनों से अलीगढ़ के तापमान में हो रही वृद्धि से जहां आम जनमानस भीषण गर्मी में जूझ रहा है चौराहों और सड़कों से गुजरने वाले नागरिकों को गर्मी से राहत देने के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अनोखा प्रयोग करते हुए नगर निगम की एंटी स्मोक गन में पानी भरवा कर हल्के हल्के पानी की फुहार से गुज़रने वाले राहगीरों को बड़ी राहत दी है। 

सोमवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की एंटी स्मोक गन जिसकी क्षमता लगभग 6000 लीटर की है नगर निगम ने उसमें पानी भरवा कर शहर के प्रमुख क्वारसी चौराहे  और सारसौल चौराहे पर खड़ा किया ओर निरंतर इस मशीन को चलाकर यहां से गुजरने वाले लोगों के ऊपर पानी की फुहार की बौछार की। इन चौराहो से गुजरने वाले लोगो मैं विशेष रूप से बच्चों ने पानी की फुहार का लुफ्त उठाया। जहां नगर निगम के इस सार्थक प्रयास से चौराहों से गुजरने वाले लोगों को भीषण गर्मी में थोड़ी राहत मिली तो वहीं कई लोगों ने नगर निगम के इस अनोखे प्रयास को सराहा। मौके पर कई पैदल व कार सवार राहगीरों ने रुककर ठंडे-ठंडे पानी की फुहार का लुत्फ़ उठाया राहगीरों ने नगर आयुक्त को इस अनोखे प्रयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि अलीगढ़ नगर निगम अपने सीमित संसाधनों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग जनहित में करने के लिए प्रयासरत है एंटी स्मोक गन का प्रयोग भी इसी दिशा में एक छोटा सा कदम है। इस स्मोग गन के माध्यम से लोगों को गर्मी से राहत देना उद्देश्य है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »