NEW English Version

एक्सिस बैंक ने किसानों को कृषि उपकरणों के लिए ऋण प्रदान करने के संबंध में वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड के साथ की साझेदारी

भारत के निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने किसानों को ट्रैक्टर और खेती के काम आने वाली मशीनें खरीदने के लिए ऋण प्रदान करने के संबंध में भारत के प्रमुख कृषि उपकरण विनिर्माता, वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड (वीएसटी) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं । समझौते के अनुसार, एक्सिस बैंक अपनी 5370 से ज़्यादा शाखाओं के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से वीएसटी के संभावित ग्राहकों को वित्तीय समाधान प्रदान करेगी।

एक्सिस बैंक के कृषि मशीनीकरण (फार्म मैकेनाइज़ेशन) के व्यवसाय प्रमुख, श्री राजेश ढागे और वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी, श्री एंटनी चेरुकारा ने एक्सिस बैंक के भारत बैंकिंग के लिए खुदरा परिसंपत्ति खंड के प्रमुख, श्री रामास्वामी गोपालकृष्णन और वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, श्री वी टी रवींद्र की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

एक्सिस बैंक किसान समुदाय तक पहुँचने के लिए अपने व्यापक विस्तार का लाभ उठाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कृषि मशीनीकरण को अपनाने के लिए उन्हें आसानी से ऋण उपलब्ध हो। यह साझेदारी किसानों को कृषि क्षेत्र में बदलाव के लिए परेशानी मुक्त, किफायती और लचीली ऋण सुविधाएँ प्राप्त करने में मदद करेगी। बैंक किसानों को खेती में मशीनीकरण अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लचीले पुनर्भुगतान विकल्प, त्वरित मंज़ूरी और ईएमआई विकल्पों पर विशेष लाभ प्रदान करेगी।

एक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक और प्रमुख – भारत बैंकिंग, श्री मुनीश शारदा ने कहा, ”हमने हमेशा ग्रामीण समुदायों और सीमांत किसानों को सबसे उपयुक्त वित्तीय समाधान प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया है। वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स के साथ साझेदारी कर, हमने इन लोगों के सामने आने वाली विभिन्न वित्तीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए संयुक्त प्रयास किया है, साथ ही उन्हें प्रभावी कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। हम ग्रामीण भारत के कई साझेदारों और अग्रणी संगठनों के साथ अपने गठजोड़ को मज़बूत कर रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि हम देश भर के लाखों किसानों के जीवन में सकारात्मक और सार्थक प्रभाव डाल सकेंगे।”

 एमओयू पर हस्ताक्षर करने के अवसर पर, वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी, श्री एंटनी चेरुकारा ने कहा, “हमें देश के अग्रणी बैंकों में से एक के साथ साझेदारी करने और अपने नवोन्मेषी कृषि उपकरणों को किसानों के लिए अधिक सुलभ और किफायती बनाने में खुशी हो रही है। हमारी साझेदारी, देश के ग्रामीण इलाके में किसानों को कृषि मशीनीकरण कर उत्पादकता बढ़ाने में मदद करने के हमारे संयुक्त लक्ष्य के अनुरूप है। वीएसटी में हम हमेशा प्रयास करते हैं कि खेती में लगने वाले समय तथा लागत को कम किया जाए और उत्पादन तथा खेती से होने वाली आय में बढ़ोत्तरी की जाए। हमें यकीन है कि यह समझौता विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों को हमारे उत्पाद खरीदने के लिए आसानी से ऋण प्राप्त करने में मदद करेगा।दोनों संगठनों का उद्देश्य, आसान शर्तों पर ऋण प्रदान कर, कृषि क्षेत्र में उद्यमिता को प्रोत्साहित कर किसानों को सशक्त बनाना है। एक्सिस बैंक किसानों को न्यूनतम दस्तावेज़ीकरण के साथ आसान ऋण विकल्प प्रदान करेगी ताकि उन्हें अपनी उत्पादकता बढ़ाने और नवोन्मेषी तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके जिससे उनकी आय में इज़ाफा हो। यह सहयोग कृषि क्षेत्र को समर्थन और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »