NEW English Version

एनटीपीसी ने प्रतिभा विकास के लिए वैश्विक मान्यता प्राप्त की और एटीडी बेस्ट अवार्ड्स 2024 में तीसरा स्थान अर्जित किया

IMG_256

एनटीपीसी ने एटीडी बेस्ट अवार्ड्स 2024 में वैश्विक स्तर पर तीसरा स्थान अर्जित करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह सभी भारतीय कंपनियों में सर्वोच्च रैंकिंग है। उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी ही एकमात्र ऐसा सार्वजनिक उपक्रम है जिसने पिछले आठ वर्षों में सात बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया है। 21 मई, 2024 को न्यू ऑरलियन्स, अमेरिका में आयोजित एक समारोह में एनटीपीसी की मुख्य महाप्रबंधक (रणनीतिक मानव संसाधन और प्रतिभा प्रबंधन) सुश्री रचना सिंह भाल ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट (एटीडी), अमेरिका द्वारा स्थापित यह एटीडी बेस्ट अवार्ड्स, लर्निंग एंड डेवलपमेंट (एल एंड डी) के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक है। यह उन संगठनों को सम्मानित करता है जो एक रणनीतिक व्यवसाय उपाय के रूप में प्रतिभा विकास का लाभ उठाते हैं और प्रभावी कर्मचारी विकास प्रथाओं के माध्यम से उद्यमव्यापी सफलता का प्रदर्शन करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि रैंकिंग उच्च अखंडता और वैश्विक प्रतिष्ठा वाले अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा आयोजित एक कड़ी आकलन और मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित की जाती है।

IMG_256

यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव संसाधन क्षेत्र में एनटीपीसी के असाधारण प्रदर्शन पर प्रकाश डालती है। एटीडी बेस्ट अवार्ड एनटीपीसी की उत्कृष्ट शिक्षण और विकास प्रथाओं एवं उत्कृष्टता की निरंतर खोज का एक प्रमाण है। कंपनी ने शिक्षण और विकास के प्रति एक केंद्रित दृष्टिकोण अपनाया है, प्रौद्योगिकी और नवाचार को अपनाया है, उद्योग के मानक स्थापित किए हैं, सीखने के अवसरों को सुविधाजनक बनाया है तथा सतत शिक्षण की संस्कृति को बढ़ावा दिया है।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »