NEW English Version

अलंकरण समारोह-2024 (इन्वेस्टीचर सेरेमेनी) सम्पन्न

संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल, कोइराजपुर वाराणसी में कुशल नेतृत्व, आत्मविश्वास,परस्पर सामंजस्य एवम् दायित्व भाव का निर्वहन कराता भव्य अलंकरण समारोह -2024 (इन्वेस्टीचर सेरेमेनी) सम्पन्न हुआ। प्रतिवर्ष होने वाले इस अलंकरण समारोह में न केवल विद्यार्थी परिषद् का गठन किया जाता है अपितु शैक्षणिक एवं खेल संबंधी विभिन्न क्लब हेतु प्रेसिडेंट तथा वाइस प्रेसिडेंट का भी अलंकरण किया जाता है ।

इस वर्ष इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. सौरभ त्रिपाठी (आई.पी.एस. डी.सी.पी. इन्टेलिजेन्स, मुम्बई) की गरिमामयी उपस्थिति से सभी विद्यार्थियों में अभूतपूर्व उत्साह एवम् जोश परिलक्षित हुआ उन्हें अपने मध्य पाकर वे सभी भाव-विभोर हो उठे। उन्होंने न केवल विद्यार्थी परिषद को अलंकृत किया अपितु उनसे एक दृढ़ एवम् गहन संवाद संवाद किया और उनकी जिज्ञासा का समाधान भी किया ।उन्होंने विद्यार्थियों को कुशल अंतर्दृष्टि ,परिश्रम,अनुशासन,नेतृत्व क्षमता के साथ – साथ एक श्रेष्ठ वक्ता एवम् उससे भी ज्यादा एक कुशल श्रोता बनने के लिए अभिप्रेरित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पूर्ण सफल एवम् आत्म सिद्ध होने का मंत्र समझाया।

इस वर्ष स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड विद्यालय के पूर्व हेड ब्वाय नैवेद्य शेखर सिंह एवम् पूर्व हेड गर्ल इफरा सानिया के नाम रहा। इस वर्ष के विद्यार्थी परिषद  में सभी हॉउस कैप्टन के साथ-साथ कॉउन्सिल सेक्रेटरी भाव्या सिंह,कन्वेनर सौभाग्य कुँवर सिंह हेड ब्वाय रणवीर प्रताप सिंह तथा हेड गर्ल अन्विता सिंह ने अपने सभी जूनियर सदस्यों के साथ कर्तव्य एवं पद की प्रतिष्ठा हेतु शपथ  ली। शिवाजी के अप्रतिम शौर्य की गाथा ‘इन्द्र जिमी जंभ पर’ के ऐतिहासिक गान पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य रोमांच एवं जोश से भरा हुआ था, जिसे देखकर  दर्शक दीर्घा में बैठे सभी गणमान्य जन के भीतर अपूर्व राष्ट्रीय  चेतना का संचार हुआ।

संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी ने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन और दृढ़ कर्त्तव्य बोध के साथ राष्ट्र हेतु समर्पित होने का वचन दिलाया।

निदेशिका डॉ. वंदना सिंह जी ने विद्यार्थी परिषद को पढ़ाई-लिखाई से लेकर एक अच्छा इंसान बनने के लिए अभिप्रेरित किया ।उन्हें कठोर परिश्रम और सोने की तरह तपने और साधक बनने के लिए दृढ़ संकल्पित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह जी ने काउंसिल के सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें नेतृत्वकर्ता की भूमिका समझाई। दायित्व बोध के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व को लेकर सजग रहने एवम् देशहित में एक श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन कक्षा-12 वीं कला वर्ग की छात्रा अनन्या सिंह एवं विज्ञान वर्ग के छात्र बलभद्र प्रकाश द्वारा किया गया।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »