NEW English Version

भीषण गर्मी में नगर निगम ने लगवाए पेयजल-छाया शिविर

मई के महीने में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. तापमान भी 45 डिग्री है. ऐसे में अलीगढ़ में  नगर आयुक्त अमित आसेरी शहर वासियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए अभिनव प्रयोग कर रहे हैं। भीषण गर्मी में सड़कों से गुजरने वाले ई रिक्शा व राहगीरों को पानी पिलाने की पहल अलीगढ़ नगर निगम ने इस बार की है। नगर निगम शहर के प्रमुख चौराहों के पास बाकायदा पंडाल लगाकर ठंडे पानी के वाटर कूलर रखवाये है इन शिविर के पास से गुजरने वाले राहगीर ई रिक्शा चालक शिवर में रुककर ठंडा पानी पी रहे हैं और भीषण गर्मी से कुछ देर विश्राम भी कर रहे हैं।

नगर निगम के जलकल विभाग द्वारा इन पेयजल छाया शिविर में ठंडे पानी के वाटर कूलर के साथ-साथ पंडाल लगाकर छाया की व्यवस्था की गई है ताकि भीषण गर्मी में लोग आराम से बैठकर ठंडे पानी को पी सके और विश्राम कर सकें।

अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी जी ने कहा भीषण गर्मी शहर वासियों को राहत पहुंचने के लिए नगर निगम अलीगढ़ निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में अलीगढ़ नगर निगम अभिनव प्रयास भी कर रहा है। अलीगढ़ नगर निगम द्वारा पहली बार शहर के प्रमुख चौराहों पर पेयजल -छाया शिविर लगाए जाने का प्रयोग किया गया है। 

उन्होंने बताया अलीगढ़ नगर निगम द्वारा 15 स्थान चयनित किए गए हैं जहां पर पेयजल छाया शिविर लगाए जा रहे है। शनिवार को तीन स्थानों पर जिसमें जीटी रोड फॉर्चून होटल के सामने तहसील के पास और जवाहर भवन के बराबर पेयजल छाया शिविर लगाए गए हैं। आने वाले दिनों में रोजाना इन पेयजल छाया शिविर की संख्या को बढ़ाया जाएगा।

नगर आयुक्त ने कहा भीषण गर्मी में राहत और बचाव कार्यों के लिए अलीगढ़ नगर निगम द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं शहर में पेयजल छाया शिविर का लगाया जाना एक सराहनीय पहल है स्थानीय नागरिक स्वयंसेवी संस्थाएं व्यापारी संगठन अलीगढ़ नगर निगम के इस अभिनव प्रयास में सहयोग करें।

महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा ने बताया तीन पेयजल छाया शिविर के अतिरिक्त नगर निगम अलीगढ़ घंटाघर बीएसएनएल दफ्तर के सामने दीवानी कचहरी कलेक्ट्रेट के सामने गांधी पार्क सासनी गेट चौराहा सरसौल बस अड्डा मसूदाबाद बस अड्डा माल गोदाम सिटी साइड सेंटर पॉइंट चौराहा किशनपुर तिराहा दीनदयाल हॉस्पिटल के सामने मलखान सिंह चिकित्सालय के सामने व  रामलीला ग्राउंड के सामने भी आने वाले दिनों में पेयजल छाया शिविर लगवाए जायेगे।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »