NEW English Version

प्रचंड गर्मी से राहत के लिए सड़को पर लगाए गए ‘ग्रीन नेट’ शामियाने

अलीगढ़ में लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने से लोग बेहाल हैं। काम के सिलसिले में बाहर निकलने वाले लोग गर्मी से झुलस रहे हैं और वाहन चालकों को भी ट्राफिक सिग्नल व चौराहो के पास खड़े होने में काफी परेशानी हो रही है।

बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने संयुक्त रूप से शहरवासियों को राहत देने के उद्देश्य से ग्रीन नेट के शामियाने अलीगढ़ नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे हैं। ग्रीन नेट शामियाने अलीगढ़ नगर निगम द्वारा पहली दफा शहर में लगाए जा रहे हैं बुधवार को नगर निगम ने कटपुला सिटी साइट और जीटी रोड एसपी सिटी के दफ्तर के सामने ग्रीन नेट शामियाना लगाया है। शहर के 04 प्रमुख चौराहो व ट्रैफिक सिग्नलों पर ग्रीन नेट मंडप बनाए जायेगे।

भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए, नगर निगम ने एक अनूठी पहल शुरू की है। शहर के मुख्य मार्गों पर लगे ट्रैफिक सिग्नलों पर ‘ग्रीन नेट’ मंडप बनाए गए हैं। इन मंडपों में जाल लगाकर वाहन चालकों व राहगीरों को चिलचिलाती धूप से राहत दी जा रही है। वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को मिल रही है राहत।

पहले, वाहन चालकों को ट्राफिक सिग्नल पर खड़े रहते हुए तेज धूप का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब, ‘ग्रीन नेट’ मंडपों के कारण उन्हें कुछ देर के लिए छाया मिल रही है।

नगर निगम का कहना:

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा “भीषण गर्मी में शहरवासियों को राहत देने के लिए अलीगढ़ नगर निगम निरंतर अभिनव प्रयास कर रहा है नगर निगम अलीगढ़ ने जगह-जगह आररो वॉटर कैंपर पेयजल छाया शिविर लगवाए है, मुख्य मार्गों पर गुजरने वाले लोगों व सड़को पर एंटी स्मोक गन से पानी की बौछार की जा रही है अब अलीगढ़ नगर निगम द्वारा प्रमुख चौराहा पर लगे ट्रैफिक सिग्नल पर ग्रीन नेट मंडप लगाए जा रहे है।”

उन्होंने बताया कि बुधवार को ग्रीन नेट मंडप लगाने की शुरुआत की गई आने वाले दिनों में क्वार्सी चौराहे सूत मिल चौराहे सासनी गेट चौराहे और एटा चुंगी चौराहे मीनाक्षी पुल रोड और सेंटर पॉइंट पर इसे लगाया जाएगा। यह पहल वाहन चालकों, खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए काफी राहत देने वाली है।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा “अलीगढ़ नगर निगम ने इस बढ़ती हुई गर्मी में शहर वासियों को राहत देने का एक सराहनीय प्रयास किया है जिसके लिए नगर आयुक्त और उनकी टीम बधाई की पात्र है।  अलीगढ़ नगर निगम अपने सीमित संसाधन और शहर वासियों के सहयोग से इस भीषण गर्मी में राहत पहुँचने के लिए अभिनव प्रयास कर रहा है सभी सामाजिक संगठन नागरिकों से अपील की जाती है अलीगढ़ नगर निगम राहत कार्य में सहयोग करें।”

यह पहल वाकई सराहनीय है और नगर निगम अलीगढ़ की इस पहल की लोगों सामाजिक संगठन मीडिया ने सराहना की है। यह पहल गर्मी से परेशान लोगों के लिए एक बड़ी राहत है।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »