NEW English Version

एक्सिस बैंक ने मास्टरकार्ड के साथ मिलकर एनएफसी साउंडबॉक्स लॉन्च किया

देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने आज मास्टरकार्ड के साथ मिलकर एनएफसी साउंडबॉक्स लॉन्च करने की घोषणा की। व्यापारी समुदाय के लिए उद्योग में पहली बार पेश किया गया यह नया साउंडबॉक्स एक ऑल-इन-वन सॉल्यूशन के रूप में काम करेगा, जिससे यूजर्स भारत क्यूआर, यूपीआई, टैप एंड पे और टैप+पिन भुगतान स्वीकार कर सकेंगे।

एक्सिस बैंक भारत का पहला ऐसा बैंक है, जो ऐसा साउंडबॉक्स पेश करने जा रहा है। यह टैप+पिन भुगतान स्वीकार करेगा, जिससे व्यापारी कार्ड इंस्ट्रूमेंट्स के माध्यम से 5000 रुपए से अधिक के लेनदेन स्वीकार कर सकेंगे। डिवाइस में दोहरी पुष्टि की सुविधा होगी, जो अपने स्पीकर के माध्यम से ऑडियो संकेत और स्क्रीन पर सात से अधिक भाषाओं में विजुअल फीडबैक प्रदान करेगी, जिससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए एक सहज और आश्वस्त लेनदेन अनुभव सुनिश्चित होगा। 

नया साउंडबॉक्स 4जी प्लस वाई-फाई क्षमता से संचालित होगा, जिसके जरिये बेहतर कनेक्टिविटी और लेनदेन की सहज प्रक्रिया संभव होती है। इसे थर्ड पार्टी एप्लीकेशंस के साथ भी आसानी से जोड़ा जा सकता है। डायनेमिक क्यूआर के साथ, जब उपभोक्ता कोड को स्कैन करता है, तो राशि स्वचालित रूप से मर्चेन्ट के खाते में पहुँच जाती है। 

एनएफसी साउंड बॉक्स पर एक्सिस बैंक और मास्टर कार्ड का सहयोग छोटे व्यापारियों के बीच कार्ड भुगतान स्वीकृति को बढ़ावा देने में मदद करेगा। साउंड बॉक्स का अभिनव और लागत प्रभावी ऑफर एक सहज लेनदेन अनुभव के साथ त्वरित और सुरक्षित संपर्क रहित कार्ड भुगतान को बढ़ावा देने में मदद करेगा, जिससे कार्डधारकों को बेहद आसानी होगी। 

नया डिवाइस सभी प्रमुख भुगतान नेटवर्क जैसे वीज़ा, रुपे और अमेरिकन एक्सप्रेस पर भी उपलब्ध होगा। 

लॉन्च इवेंट में बोलते हुए एक्सिस बैंक के प्रेसिडेंट और हैड-कार्ड्स एंड पेमेंट्स, संजीव मोघे ने कहा, ‘‘बैंक हमेशा इनोवेटिव प्रोडक्ट पेश करने में सबसे आगे रहा है और इसी तरह बैंक ने मर्चेन्ट्स को अपने साथ जोड़ने की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बना दिया है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए हमने पेमेंट संबंधी एक तेज़ और सुरक्षित ईको सिस्टम को प्राथमिकता देकर अत्याधुनिक पेमेंट सॉल्यूशन उपलब्ध कराया है। इस पहल के माध्यम से, हम विभिन्न चैनलों के माध्यम से भुगतान के कई तरीके पेश करके व्यापारियों और उनके ग्राहकों दोनों को सर्वाेत्तम संभव समाधान देने का प्रयास करते हैं। यह डिवाइस किफायती मूल्य पर बेहतर गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट और सॉल्यूशन प्रदान करने की बैंक की एसेट लाइट रणनीति के अनुरूप है। एनएफसी साउंड बॉक्स बैंक को लागत प्रभावी और सरल भुगतान समाधानों के साथ छोटे व्यापारी क्षेत्रों में आगे बढ़ने में मदद करेगा, जो सुरक्षित और पीसीआई मानकों के अनुरूप हैं।’’

इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, मास्टरकार्ड में दक्षिण एशिया के डिवीजन प्रेसिडेंट गौतम अग्रवाल ने कहा, ‘‘डिजिटल भुगतान की दुनिया में इनोवेशन के मामले में भारत में आज जो हो रहा है, वह बाकी दुनिया के लिए एक उदाहरण है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए एनएफसी साउंड बॉक्स को लॉन्च करना ऐसा ही एक और उदाहरण है जो उपभोक्ताओं को त्वरित और अत्यधिक सुरक्षित कार्ड लेनदेन तक पहुँच प्रदान करता है। साथ ही, इसके जरिये छोटे व्यापारी एक लागत-प्रभावी सर्वव्यापी पेमेंट सॉल्यूशन का उपयोग करने में सक्षम होंगे। मास्टरकार्ड भारत के छोटे व्यापारियों और एमएसएमई के बीच डिजिटल भुगतान स्वीकृति को आगे बढ़ाने वाले इस अनूठे उपकरण को बढ़ावा देने के लिए एक्सिस बैंक के साथ सहयोग करके प्रसन्न है।’’

एक्सिस बैंक पूरे भारत में मर्चेन्ट एक्वायरिंग बिजनेस में सबसे बड़ा खिलाड़ी है, जिसकी मार्च 2024 तक पीओएस टर्मिनल बाजार हिस्सेदारी 19.8 प्रतिशत थी। मर्चेन्ट एक्वायरिंग बिजनेस के तहत व्यापारियों को डिजिटल तरीकों से भुगतान हासिल करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा प्रदान किया जाता है। देश भर में फैले 17.60 लाख टर्मिनलों के स्थापित आधार के साथ, यह मेट्रो शहरों, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी श्रेणियों के व्यापारियों को सेवा प्रदान करता है। बैंक ने पिछले 12 महीनों की अवधि (अप्रैल 2023-मार्च 2024) में 28 प्रतिशत की वृद्धिशील बाजार हिस्सेदारी हासिल की है।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »