NEW English Version

टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन के 9 मिलियन डॉलर के बजट वाले सस्टेनेबल सिटीज़ चैलेंज में वैश्विक चुनौतियों की मेजबानी के लिए वाराणसी, डेट्रॉइट और वेनिस चयनित

टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन के सस्टेनेबल सिटीज़ चैलेंज के तहत वाराणसी, डेट्रॉइट और वेनिस का चयन मेजबानी के लिए किया गया है। 9 मिलियन डॉलर के ग्लोबल बजट के साथ, इस पहल का लक्ष्य दुनिया भर के शहरों में रहने वाले लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। इससे इन प्रतिष्ठित और विकसित हो रहे शहरों को स्थायी गतिशीलता की दिशा में तेजी लाने में मदद मिलेगी। साथ ही, वे अधिक स्वस्थ और सुरक्षित शहर बन सकेंगे और लोगों के लिए अपने समुदाय में घूमना, काम या स्कूल आवागमन और प्रोडक्ट्स तथा सर्विसेस तक आसान पहुँच प्राप्त करना अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। भारत, इटली और अमेरिका के इन शहरों को 10 शहरों में से शॉर्टलिस्ट कर चुना गया है, जिसकी घोषणा नवंबर 2023 में की गई थी।

जून 2023 में पहली बार शहरों के लिए उक्त कार्यक्रम  शुरू होने के बाद दुनिया भर के 46 देशों के 150 से अधिक शहरों ने इस चैलेंज में हिस्सा लिया। इस सिटी चैलेंज को अगले दो महीनों में लॉन्च किया जाएगा, जो ग्लोबल इनोवेटर्स को अपने समाधान प्रदर्शित करने के लिए प्रति शहर फंडिंग में 3 मिलियन डॉलर की हिस्सेदारी लेने के लिए आमंत्रित करेगा। 

उन तीन शहरों के बारे में, जिन्हें मेजबान शहर के रूप में चुना गया है:

  • वाराणसी, उत्तर प्रदेश, भारत 

वाराणसी को मेजबान शहर के रूप में जून 2024 के अंत में लॉन्च किया जाएगा। उत्तरी भारत में गंगा नदी के तट पर स्थित वाराणसी को भारत की ‘आध्यात्मिक राजधानी’ के रूप में जाना जाता है। यह एक लोकप्रिय तीर्थस्थल है, जो न सिर्फ पूरे भारत, बल्कि विदेशों से आने वाले पर्यटकों को भी खूब आकर्षित करता है। हालाँकि, आगंतुकों की संख्या में वृद्धि आस्था और संस्कृति को समृद्ध करने में अभूतपूर्व योगदान दे रही है। लेकिन, अधिक आमद कहीं न कहीं भारी भीड़ और सुरक्षा चिंताओं को बढ़ावा देने की भी वजह है। ऐसे में, वाराणसी सिटी चैलेंज का उद्देश्य ऐसे उन्नत टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन समाधानों की तलाश करना है, जो वाराणसी के पुराने शहर (काशी) के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों को धार्मिक पर्यटकों, स्थानीय निवासियों और कमजोर आबादी के लिए सुरक्षित और अधिक सुलभ बनाने में योगदान दे।

श्री अक्षत वर्मा, आईएएस, नगर आयुक्त / मुख्य कार्यकारी अधिकारी, वाराणसी नगर निगम / वाराणसी स्मार्ट सिटी, ने कहा, “टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन के सस्टेनेबल सिटीज़ चैलेंज में हिस्सा लेना वाराणसी के लिए किसी रोमांचक अवसर से कम नहीं है। यह पहल हमें अपने शहर के भीतर गतिशीलता बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन समाधान तलाशने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करती है, जिससे निश्चित ही शहर के लोगों और पर्यटकों की बढ़ती संख्या दोनों को उचित लाभ मिल सकेंगे। इनोवेटर्स के साथ साझेदारी करके, हमारा लक्ष्य वाराणसी को शीर्ष वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हम टीएमएफ, उनके भागीदारों और विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।”

वाराणसी सिटी चैलेंज जून 2024 के अंत में शुरू होगा।

  • डेट्रॉइट, मिशिगन, संयुक्त राज्य अमेरिका 

डेट्रॉइट को मेजबान शहर के रूप में 29 मई, 2024 को लॉन्च किया जाएगा। डेट्रॉइट को दुनिया भर में ‘मोटर सिटी’ के नाम से जाना जाता है, जो स्थायी गतिशीलता के लिए प्रतिबद्ध है। शहर ऐसे इनोवेटर्स की तलाश कर रहा है, जो स्वच्छ और लागत प्रभावी गतिशीलता समाधान पेश करने में मदद कर सकें।

यह चुनौती पूर्वी क्षेत्र पर केंद्रित है, जो देश का सबसे बड़ा खाद्य उत्पादन और वितरण केंद्र है। आवास और वाणिज्य में अपनी बढ़ती उपस्थिति को देखते हुए, शहर का लक्ष्य ऐसे समाधानों की तलश करना है, जो इसके विस्तार के साथ ही साथ पूर्वी क्षेत्र समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण को भी बढ़ावा दें। विशेष रूप से, डेट्रॉइट सिटी चैलेंज का उद्देश्य स्वच्छ माल प्रौद्योगिकियों के लिए क्षमता और अवसरों को बढ़ावा देना है, ताकि इस क्षेत्र में जीवाश्म ईंधन के उपयोग और माल ढुलाई संचालन की लागत में कमी लाई जा सके।

डेट्रॉइट शहर के मोबिलिटी इनोवेशन ऑफिस के प्रमुख, टिम स्लूसर ने कहा, “सस्टेनेबल सिटीज़ चैलेंज के लिए दुनिया भर के जिन तीन शहरों का चयन किया गया है, उनमें से एक के रूप में शामिल होने पर हम बेहद रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। डेट्रॉइट पश्चिमी क्षेत्र से चुना गया एकमात्र शहर है, जो परिवहन में विश्व-प्रसिद्ध नवाचारों के सौ से अधिक वर्षों का प्रतिनिधित्व करता है। जैसे-जैसे डेट्रॉइट विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, हमारा लक्ष्य परिवहन और इंडस्ट्री को अधिक टिकाऊ बनाने के लिए उचित समाधानों की तलाश करना है। साथ ही, हम पूर्वी बाजार जैसे संपन्न क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं, खासकर ठण्ड के दिनों में। हम इस प्रोजेक्ट के शुरू होने का उत्सुकता और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि अगले चरण में क्या होगा।”

डेट्रॉइट सिटी चैलेंज को बुधवार, 29 मई, 2024 को लॉन्च किया जाएगा।

  • वेनिस, वेनेटो, इटली

वेनिस को मेजबान शहर के रूप में 11 जून, 2024 को लॉन्च किया जाएगा। वेनिस सबसे ऐतिहासिक शहरों में से एक है, जो नहरों के व्यापक नेटवर्क के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। हालाँकि, इसकी अधिकांश आबादी मुख्य भूमि के उपनगरों में रहती है और काम करती है, जैसे मेस्त्रे, माघेरा और अन्य मोटर चालित द्वीप। ये क्षेत्र एक महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र के रूप में काम करते हैं, जो वेनिस को मुख्य भूमि और उससे आगे से जोड़ते हैं।

इसका मल्टी-मॉडल गतिशीलता परिदृश्य भूमि और जल परिवहन दोनों को शामिल करता है। यही वजह है कि वेनिस ने टिकाऊ मोबिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवाओं में महत्वपूर्ण निवेश किया है। सिटी चैलेंज में, वेनिस ऐसे इनोवेटिव समाधानों की तलाश कर रहा है, जो मौजूदा परिवहन साधनों के उपयोग को बढ़ावा दें और लोगों को इसे अपनाने के लिए प्रेरित करें।

वेनिस शहर के महानिदेशक मॉरिस सेरोन ने कहा, “मैं टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन को धन्यवाद् देना चाहता हूँ कि उन्होंने वेनिस को चुना। इससे शहर की गतिशीलता को भी और अधिक सुदृढ़ बनाने के हमारे प्रयासों को मान्यता मिली है। वेनिस एक जटिल जगह है, जहाँ पानी और ज़मीन आपस में जुड़े हुए हैं, जिसकी वजह से यहाँ परिवहन कई प्रकारों में बट जाता है। इस इंटरनेशनल चैलेंज में हिस्सा लेने से हमें अपने मौजूदा प्रयासों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इनमें बाइक लेन के नेटवर्क का विस्तार करना, हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक लोकल बसों की शुरुआत करना, बाइक-शेयरिंग सेवाएँ शुरू करना, ट्रैफिक के बेहतर प्रबंधन के लिए स्मार्ट कंट्रोल स्थापित करना और नागरिकों को अपने व्यवहार के माध्यम से इस बदलाव में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना शामिल है।”

वेनिस सिटी चैलेंज मंगलवार, 11 जून, 2024 को लॉन्च किया जाएगा।

चैलेंज 

विशिष्ट संदर्भों के तहत, तीन सिटी चैलेंज टिकाऊ गतिशीलता के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसका लक्ष्य सुरक्षित, किफायती और समावेशी परिवहन साधनों तक पहुँच को बढ़ावा देना है। संभावित समाधान कनेक्टेड और सुदृढ़ मोबिलिटी इकोसिस्टम्स स्थापित करने या कम कार्बन और नवीकरणीय समाधानों के माध्यम से पर्यावरण के प्रभाव को कम करने के लिए ये डेटा का उपयोग कर सकते हैं।

तीनों शहर अपनी चुनौतियों पर काबू पाने के लिए टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन, चैलेंज वर्क्स और वर्ल्ड रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट (डब्ल्यूआरआई) के साथ मिलकर काम करेंगे। इसके माध्यम से वे अपनी गतिशीलता बाधाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे, जिन्हें नवाचार के माध्यम से सर्वोत्तम तरीके से दूर किया जा सकेगा। ये शहर अपनी चुनौतियों के डिज़ाइन को आकार देने के लिए स्थानीय संगठनों और व्यापक हितधारकों के साथ परामर्श कर रहे हैं।

जैसा कि प्रत्येक सिटी चैलेंज के लॉन्च होने में दो महीनों से भी कम समय बाकि है, ऐसे में, परीक्षण किए गए समाधानों के साथ दुनिया भर के इनोवेटर्स को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि वे प्रत्येक शहर की विशिष्ट चुनौतियों के लिए उचित समाधान पेश कर सकें। शहरों की जरूरतों या चुनौतियों के मानकों पर खरा उतरने वाले सर्वश्रेष्ठ समाधानों को लागू किया जाएगा। शहर और चुने गए इनोवेटर्स परिवहन विभागों और इंफ्रास्ट्रक्चर की पहुँच बढ़ाएँगे, और साथ ही वास्तविक दुनिया के डेटा का उपयोग करके इन समाधानों का परीक्षण करने के बाद इन्हें विकसित और जारी करेंगे।

सस्टेनेबल सिटीज़ चैलेंज को टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन द्वारा वित्त प्रदान किया गया है और चैलेंज वर्क्स तथा वर्ल्ड रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट के साथ साझेदारी में तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य भविष्य के लिए टिकाऊ, समावेशी और डेटा-संचालित गतिशीलता समाधान बनाने में शहरों और इनोवेटर्स को एकजुट करना है।

टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन के कार्यकारी कार्यक्रम निदेशक, प्रास गणेश ने कहा, “टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन में, हम दुनिया भर में लोगों और समुदायों के लिए सुदृढ़ गतिशीलता और अवसरों की पेशकश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वर्ल्ड रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट और चैलेंज वर्क्स जैसे साझेदारों के साथ मिलकर, हम सक्रिय रूप से नवीन समाधानों की तलाश कर रहे हैं, ताकि संबंधित चुनौतियों पर काबू पाया जा सके

हमारा ग्लोबल चैलेंज- ‘सस्टेनेबल सिटीज़ चैलेंज’, तीन विश्वसनीय गतिशील शहरों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिसमें वाराणसी, वेनिस और डेट्रॉइट के नाम शामिल हैं। हम इन शहरों की चुनौतियों का समाधान पेश करने वाले सबसे नवीन विचारों की तलाश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही, हमारा लक्ष्य इन विचारों की पहुँच को पूरी दुनिया में स्थापित करना है।”

चैलेंज वर्क्स में फ्यूचर सिटीज़ के प्रमुख, कैथी नॉथस्टाइन ने कहा, “यह चैलेंज इन शहरों को स्थायी गतिशीलता में बाधाओं से निपटने के लिए रचनात्मक समस्या-समाधान को बढ़ावा देने में सहायता करेगा। हम स्थानीय चुनौतियों की रूपरेखा तैयार करने के लिए डेट्रॉइट, वाराणसी और वेनिस के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं, जिसमें स्थायी प्रभाव डालने के लिए दुनिया भर के प्रतिभाशाली इनोवेटर्स शामिल होंगे।”

डब्ल्यूआरआई रॉस सेंटर फॉर सस्टेनेबल सिटीज़ में इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड इनोवेशन के डायरेक्टर, बेन वेले ने कहा, “डेट्रॉइट, वाराणसी और वेनिस को गतिशीलता में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, साथ ही वे दुनिया भर के कई अन्य शहरों के साथ समान परिस्थितियों और चिंताओं को भी साझा करते हैं। सस्टेनेबल सिटीज़ चैलेंज में हिस्सा लेने से उन्हें उन विशिष्ट क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलती है, जिन्हें वे संबोधित करना चाहते हैं और उन चुनौतियों से निपटने में उनकी सहायता के लिए दुनिया के कुछ शीर्ष इनोवेटर्स को सूचीबद्ध करते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में शहरों का समर्थन करने के लिए डब्ल्यूआरआई खुद को सम्मानित महसूस कर रहा है।”


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »