NEW English Version

वित्त वर्ष 2024 में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का क्लेम सेटलमेंट रेश्यो 99.17%वित्त वर्ष 2024 में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का क्लेम सेटलमेंट रेश्यो 99.17%

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने वित्त वर्ष 2024 में 99.17% का क्लेम सेटलमेंट रेश्यो हासिल किया है, जो कि इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ रेश्यो में से एक है। वैध मृत्यु दावे का निपटान करने के लिए कंपनी के पास केवल 1.27 दिन का औसत समय था, और 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में मृत्यु दावों के लिए कंपनी कुल 1,867 करोड़ रुपये का भुगतान करने में सफल रही।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के लिए कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेश्यो 97.94% था, वहीं दूसरी तिमाही के लिए यह 98.14% और तीसरी तिमाही के लिए यह 98.52% था। यह दर्शाता है कि सभी तिमाहियों में कंपनी के दावा निपटान में निरंतरता जारी है।

दावेदारों या नामांकित व्यक्तियों को सुविधा प्रदान करने के लिए, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ डिजिटल माध्यमों की पेशकश करता है, जिसमें व्हाट्सएप और कंपनी की मोबाइल ऐप शामिल है। इसकी सहायता से उपर्युक्त व्यक्ति बिना किसी परेशानी के दावा दायर कर सकते हैं और साथ ही उसे ट्रैक भी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, कंपनी दावे से संबंधित दस्तावेज़ों को घर से प्राप्त करने की सुविधा भी प्रदान करती है।

श्री अमीश बैंकर, चीफ ऑपरेशन्स ऑफिसर, ने कहा, “जीवन बीमा परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने में सहायता करता है। इसलिए हम चाहते हैं कि सभी वास्तविक दावों का जल्द से जल्द निपटान हो। वित्त वर्ष 2024 में, हमने 99.17% का क्लेम सेटलमेंट रेश्यो हासिल किया, जो कि इंडस्ट्री में सबसे अधिक है। सभी दस्तावेज़ प्राप्त करने के बाद, हमें बिना जाँच के रिटेल दावों के लिए मृत्यु दावे के निपटान में केवल 1.27 दिन का औसत समय लगा। विशेष रूप से, विगत दस वर्षों में, कंपनी ने मृत्यु दावों के लिए कुल 12,112 करोड़ रुपए का भुगतान किया है, जो लाखों परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।”

उन्होंने आगे कहा, “कंपनी की ‘क्लेम फॉर श्योर’ पहल सुनिश्चित करती है कि सभी दस्तावेज़ प्राप्त होने के बाद महज़ एक दिन में वैध मृत्यु दावों का निपटान किया जाएगा। इस पहल के तहत कंपनी, वित्त वर्ष 2024 के दौरान एक दिन में 4,000 से अधिक दावों का निपटान कर चुकी है।”


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »