NEW English Version

बारिश के पानी को बचाने की मुहिम ने पकड़ी रफ़्तार

अलीगढ़ में दिन प्रतिदिन गिरते ग्राउंडवाटर के कारण शहर के कई क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है इसका प्रमुख कारण पेयजल का दोहन होने के साथ-साथ जगह-जगह समरसेविल लगाना भी है। नागरिक पानी के लिए लगातार समरसेविल लगा रहे है बड़ी मात्रा में रोज़ाना जमीन से पानी तो निकल रहा है लेकिन जल संचय के प्रति कोई प्रभावी कदम नहीं उठने के कारण भविष्य में पेयजल की किल्लत के जटिल रूप को देखते हुए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने युद स्तर पर शहर के पोखरों की ख़ुदाई को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है।

नगर आयुक्त ने विकास नगर निकट कुंदन नगर ट्यूबवेल के पास वाली पोखर का अधीनस्थों के साथ निरीक्षण किया इतनी बड़ी पोखर को देखकर नगर आयुक्त महोदय ने कहा कि :- जल संचय का तो यह बेहतरीन स्रोत है और आने वाली बारिश में यदि इस पोखर की सफाई हो जाए तो निश्चित रूप से काफी मात्रा में ग्राउंडवाटर रिचार्ज हो सकेगा।

नगर आयुक्त ने तत्काल महाप्रबंधक जल को इस पोखर को सेक्टर वाइज विभक्त करते हुए जेसीबी मशीनों को लगाकर इसकी खुदाई गहरीकरण जल संचय के लिए कराए जाने के निर्देश दिये। मौके पर इस पोखर के आसपास अवैध अतिक्रमण पर नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को तत्काल इस पोखर की पैमाइश करते हुए अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाई करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा जल संचय के लिये इस बार नगर निगम ने ठोस रणनीति बनाई है पोखरों का गहरीकरण इस दिशा में एक सार्थक प्रयास है । नव विस्तारित वार्डो में कई पोखर जल संचय के लिए एक बेहतरीन विकल्प है इन पोखर पर अवैध अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ इनका गहरीकरण कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा ने बताया कि सुपर कंस्ट्रक्शन कम्पनी लखनऊ द्वारा ₹151 प्रति घन मीटर की दर से पोखरों का गहरीकरण कराया जा रहा है कंपनी द्वारा 4 पोखर साफ कर दिये है जिनमे मथुरा रोड वार्ड 23 पोखर, बेरी वाली पोखर, 8 बीगा पोखर, स्कूल के पास वाली पोखर और सभासद के गांव वाली पोखर शामिल है। 06 पोखर पर काम प्रगति पर है जिनमे नई बस्ती पोखर, गूलर रोड और शक्तिनगर पोखर मंजूर गढ़ी पोखर, विकास नगर और अली नगर पोखर शामिल है।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह आदि मौजूद थे।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »