NEW English Version

सीआरवाई अमेरिका के लिए 15 लाख डॉलर की धनराशि जुटाने वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी बने अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल अपनी दमदार स्क्रीन प्रेज़ेन्स और बेहतरीन अभिनय कौशल के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। हालाँकि, फिल्मों के ग्लैमर से परे, वे बच्चों के अधिकारों के लिए नेक कार्य भी कर रहे हैं। वर्ष 2024 में, उन्होंने सीआरवाई अमेरिका के लिए 15 लाख डॉलर जुटाकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सीआरवाई अमेरिका एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइज़ेशन है, जो यह सुनिश्चित करने के लिए काम करता है कि प्रत्येक बच्चे को सुखी, स्वस्थ और शिक्षित जीवन का अधिकार मिले। अर्जुन रामपाल पहले भारतीय सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने सीआरवाई अमेरिका के लिए इतनी बड़ी धनराशि जुटाई है।

इस दौरान अमेरिका के विभिन्न शहरों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें अर्जुन भी उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति से बेहद सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। उच्च नेट-वर्थ वाले लोग और और उदार दानदाता इसके प्रति विशेष रूप से आकर्षित हुए और धन जुटाने में उन्होंने अपना सराहनीय योगदान दिया।

शेफाली सुंदरलाल, प्रेसिडेंट, सीआरवाई अमेरिका, ने कहा, “अप्रैल 2024 में संयुक्त राज्य अमेरिका में हमारे द्वारा आयोजित 5 सीआरवाई गाला कार्यक्रमों में अर्जुन रामपाल सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित रहे, इसके लिए हम उनके आभारी हैं। उनकी दृढ़ता और करिश्मा बच्चों के अधिकारों के लिए 15 लाख डॉलर जुटाने में बेहद महत्वपूर्ण रहे। यह हमारा 20वाँ वर्ष है और बच्चों के लिए हमारे मिशन को आगे बढ़ाने में इस वर्ष हमें अर्जुन का जो समर्पण और उत्कृष्ट योगदान मिला है, उसके लिए हम उनकी हार्दिक सराहना करते हैं। बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने के रूप में अर्जुन को हमारे दानदाताओं, स्वयंसेवकों, कर्मचारियों और हजारों बच्चों द्वारा चैंपियन के रूप में याद किया जाता रहेगा, जो उनके अटूट समर्थन से लाभान्वित होंगे।”

अर्जुन रामपाल ने कहा, “उन सभी समर्थकों को तहे-दिल से धन्यवाद्, जो विगत 20 वर्षों से फाउंडेशन के साथ जुड़े हुए हैं। सीआरवाई अमेरिका लगभग 8 लाख वंचित बच्चों के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम बना है।”

सीआरवाई अमेरिका का संचालन प्रोजेक्ट पार्टनर डॉ. रोली सिंह के नेतृत्व में किया जाता है। ऐसे में, अर्जुन रामपाल के समर्पण ने कई लोगों इस मुहिम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है। यह प्रोजेक्ट में सार्थक बदलाव को दर्शाता है। उनकी करिश्माई अपील और इस उद्देश्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करने और दान के माध्यम से व्यापक धन जुटाने में मददगार साबित हुई है, जिससे सभी कार्यक्रमों ने अपार सफलता हासिल की।

हाल ही में, फिल्म ‘क्रैक’ में अपने अभिनय से फैंस और दर्शकों दिल जीतने वाले अर्जुन रामपाल ने अपने रिकॉर्ड-तोड़ धन जुटाने के प्रयासों से एक नया मानक स्थापित किया है। उनकी उपलब्धि कई लोगों को प्रेरित कर रही है कि वे प्रत्येक बच्चे को स्वस्थ, खुशहाल और शिक्षित जीवन के अधिकार देने में योगदान दें।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »