NEW English Version

योकोगावा द्वारा भारतीय फ्लोमीटर उत्पादक कंपनी, एडेप्ट फ्लुइडाइन का अधिग्रहण

योकोगावा इलेक्ट्रिक कॉर्पोरेशन जपान ने भारत के सबसे बड़े मैग्नेटिक फ्लोमीटर्स उत्पादकों में से एक, एडेप्ट फ्लुइडाइन प्रा. लि. का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इसकी घोषणा योकोगावा इंडिया लि. द्वारा की गई है। इस दौरान, सजीव नाथ, उपाध्यक्ष, योकोगावा इलेक्ट्रिक-जापान, और क्षेत्रीय मुख्य कार्यकारी-दक्षिण एशिया, प्रबंध निदेशक योकोगावा इंडिया लिमिटेड, और विनायक गद्रे, प्रबंध निदेशक, एडेप्ट फ्लुइडाइन प्राइवेट लिमिटेड उपस्थित रहे।

योकोगावा ने सन् 1987 में स्थानीय सहायक कंपनी स्थापित की। भारत की नेशनल हायड्रोलॉजी प्रोजेक्ट के तहत यह उर्जा क्षेत्र के प्रोजेक्ट्स के लिए कंट्रोल सिस्टम्स व फिल्ड इंस्ट्रूमेंट्स, वॉटर सप्लाय और वेस्ट वॉटर नेटवर्क्स की रिमोट मॉनिटरींग और जल प्रक्रिया सुविधाओं के लिए कंट्रोल सिस्टम्स प्रदान कर रहा है। योकोगावा के पास कंपनी के ग्लोबल ऑपरेशन्स का समर्थन करने के लिए सिस्टम्स इंजीनियरिंग टीम्स और एक रिसर्च एवं डेवलपमेंट सेंटर है। योकोगावा ने  वॉटर और वेस्ट वॉटर प्रक्रिया, तेल और गैस, रसायन और पेट्रोकैमिकल, फर्टिलाइज़र्स, फार्मास्युटिकल्स और लाइफ साइंसेस, मेटल व मायनिंग, ऊर्जा, खाद्य और पेय और अन्य क्षेत्रों में अग्रणी कंपनियों की सहायता की है।

फ्लोमीटर एक आवश्यक औद्योगिक उपकरण है, जो प्रवाह दर और कुछ उत्पादों में घनता, तरल पदार्थ, वायु और वाष्पों के तापमान को माप सकता है। माप के उद्देश्य, द्रव या वायु के प्रकार और मापन की स्थितियों के आधार पर विभिन्न मापन प्रौद्योगिकियाँ उपलब्ध हैं। भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के तहत औद्योगिक क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिसका उद्देश्य भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब में बदलना है। इसके लिए बहुराष्ट्रीय और भारतीय कंपनियों को देश में ही प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसलिए फ्लोमीटर्स की माँग बढ़ती जा रही है। आधुनिक उत्पादन प्रणाली को अपनाने से इस वृद्धि को और बढ़ावा मिला है, जिससे विभिन्न उद्योगों में उत्पादन प्रक्रियाओं की कार्यक्षमता बढ़ रही है।

आगे बढ़ते हुए, योकागावा का लक्ष्य वैश्विक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप स्थानीय स्तर पर मैग्नेटिक फ्लोमीटर्स का निर्माण करने के लिए एडेप्ट की पुणे की उत्पादन क्षमता व प्रमाणित फ्लोकैलिब्रेशन सुविधा का विस्तार करना है। योकोगावा द्वारा दोनों कंपनियों के बिक्री नेटवर्क के माध्यम से एडेप्ट की फ्लोमीटर्स की श्रृंखला प्रदान की जाएँगी।

सजीव नाथ, उपाध्यक्ष, योकोगावा इलेक्ट्रिक-जापान, और क्षेत्रीय मुख्य कार्यकारी-दक्षिण एशिया, प्रबंध निदेशक योकोगावा इंडिया लिमिटेड, ने कहा, “हम मेक इन इंडिया में दृढ़ विश्वास रखते हैं और भारतीय बाजार के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत के औद्योगिक क्षेत्र के शाश्वत परिवर्तन और विकास का हिस्सा बनना खुशी की बात है। हम सर्वोत्तम भारतीय  कौशल्य, जपानी गुणवत्ता और उत्कृष्ट कल्पकता के संयोजन से मेक इन इंडिया के तहत अभिनवता और विकास की यात्रा शुरू कर रहे हैं।”

विनायक गद्रे, प्रबंध निदेशक, एडेप्ट फ्लुइडाइन प्राइवेट लिमिटेड, ने कहा, “योकागावा परिवार का हिस्सा बनना एडेप्ट के लिए खुशी की बात है। 1983 में स्थापित, एडेप्ट तीन दशकों से अधिक समय से मैग्नेटिक फ्लोमीटर्स का निर्माण कर रहा है और 2010 में इसने अल्ट्रासोनिक फ्लोमीटर्स पेश किए। हमने वॉटर और वेस्ट वॉटर सहित उद्योग के कई क्षेत्रों में 70,000 से अधिक फ्लोमीटर्स की आपूर्ति की है। इसके अलावा एडेप्ट आयओटी गेटवेज़, स्मार्ट वॉटर मीटर्स और फ्लोमीटर कैलिब्रेशन सेवाएँ भी प्रदान करता है। पूरे भारत में बिक्री नेटवर्क के विस्तार के साथ, एडेप्ट ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों से महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल किए हैं। यह 25 से अधिक देशों में अपने उत्पादों का निर्यात करता है।”


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »