NEW English Version

पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिये नगर आयुक्त ने उठाया अहम कदम

नगर आयुक्त ने चंदनिया शाह जमाल रोरावर सराय रहमान माबूत नगर शाहजमाल क्षेत्र में पेयजल की किल्लत की समस्याओं व सभी जोन के सभी पार्षद वार्ड को पेयजल लीकेज से मुक्त बनाने की ख़राब प्रगति होने पर पेयजल प्रभारी को आड़े हाथ लेते हुए अगले 48 घंटे में व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। 

नगर आयुक्त ने विद्युत आपूर्ति में बाधा होने के कारण पूरी क्षमता से अवर जलाशयों के न भरने और नए नलकूपों में विद्युत कनेक्शन लगाने में देरी करने को देखते हुए मुख्य अभियंता विद्युत से बात की नगर आयुक्त ने जनहित में पेयजल आपूर्ति को प्रभावी बनाने के लिए जिन-जिन क्षेत्रों में अवर जलाशय को भरने हेतु नलकूप संचालित हो रहे हैं उन क्षेत्रों में रात में ट्रिपलिंग नहीं करने और जल्द से जल्द नए नलकूपों में कनेक्शन करने के लिए कहा।

नगर आयुक्त ने जीएम जल को गंदे पानी की समस्याओं और पेयजल की किल्लत वाले मोहल्ले में रोज़ाना निरीक्षण करने पानी की टेस्टिंग करने की जिम्मेदारी दी  साथ ही साथ उन्होंने नगरीय क्षेत्र में पाइपलाइन के आख़िरी छोर पर लगे वॉटर कैप को सप्ताह में एक बार निकालकर वाटर लाइन की सफाई  सभी क्षेत्रों में कराए जाने के लिये कहा।

नगर आयुक्त ने बताया गंदे पानी की समस्या बेहद गंभीर समस्या है इस समस्या का संज्ञान लेकर तकनीकी कंसल्टेंट द्वारा परीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि नगर निगम की पेयजल आपूर्ति के समय से पहले कई मोहल्ले में लोगों द्वारा सुबह 3:00 बजे 4:00 बजे हाई पावर की मोटर लगाकर पानी को पाइप लाइन से फोर्स के साथ खींचने का प्रयास किया जाता है जबकि नगर निगम की आपूर्ति इस समय नहीं हो रही होती है ऐसे में प्रेशर के कारण पाइपलाइन में गंदगी खिंच जाती है और जब पानी की सप्लाई होती है तो यही दूषित पानी बन जाता है। 

उन्होंने बताया इस पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जाना जरूरी है इसलिए आने वाले दिनों में शहर के सभी मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति वन टाइम-वन वाटर सप्लाई व्यवस्था लागू की जाएगी का ताकि निर्धारित समय पर सभी लोग पानी प्राप्त कर सके साथ ही साथ अनावश्यक मोटर लगाकर पाइप लाइन से पानी खींचने वालों को भी चिन्हित किया जाएगा और उन पर वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा तकनीकी कंसलटेंट चंदन सिंह सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह अवर अभियंता नरेंद्र स्टेनो देश दीपक पीआरओ एहसान रब व सभी सीवर प्रभारी मौजूद थे।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »