NEW English Version

बढ़ती उम्र के लिए वरदान है फेस योग

अलका सिंह, योग विशेषज्ञ

सुंदर जवा खूबसूरत कौन नही दिखना चाहता पर यह समय के साथ साथ बढ़ती उम्र का प्रभाव चेहरे पर दिखाई देना शुरू हो जाता है झुर्रियों ,झाइयों फाइनलाइन के रूप में ऐसे मे चेहरे पर आई झुर्रियां झाइयां इन सब को खत्म करने में फेस योग बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसीलिए रोज फेस योग का अभ्यास चेहरे में कसावट लाए चेहरे को जवां बनाए खूबसूरत बनाए और झुर्रियों से निजात दिलाएंगा।
’फेस योगा क्या है?’
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर भी उसका असर दिखने लगता है, जिसे कम करने के लिए योग का सहारा लिया जा सकता है। फेस योगा करने से चेहरे में रक्त संचार बेहतर होता है और इससे आपके चेहरे की मांसपेशियां रिलैक्स होती है और उनमें कसाव भी आता है। साथ ही चेहरा खिला-खिला रहता है और त्वचा पर बढ़ती उम्र का असर भी कम हो सकता है। उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना सामान्य है, लेकिन कई बार ज्यादा मेकअप या केमिकल युक्त क्रीम का उपयोग वक्त से पहले ही चेहरे पर एजिंग का कारण बन जाता है। इसके अलावा, बढ़ते वजन का असर भी चेहरे पर साफ दिखने लगता है, जिसके लिए लोग तरह-तरह के महंगे और दर्दनाक ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। ऐसे में फेस योगा एक आसान विकल्प के रूप में मददगार साबित हो सकता है नीचे जानिए फेस योगा से होने वाले फायदों के बारे में फेस योगा चेहरे को जवां बनाता है और चेहरे पर निखार लाने का काम करता है। इससे डबल ठुड्डी की समस्या कम हो सकती है और आपका चेहरा आकर्षक बन सकता है। फेस योगा करने से आपकी त्वचा में कसावट आ सकती है।लेख के आगे के भाग में जानिए चेहरे को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए कुछ आसान फेस योगा। आकर्षक चेहरा पाने के लिए फेस योगा नीचे हम चेहरे के लिए योग की जानकारी दे रहे हैं, जो आसान और असरदार हैं।

  1. सिम्हा मुद्रा कैसे करें?
    सबसे पहले जमीन पर एक योग मैट या साफ चादर बिछाएं। आप इसे बेड पर बैठकर भी कर सकते हैं। अब सुखासन में बैठ जाएं और हथेलियों को जमीन पर टिका लें। उंगलियां पैरों की तरफ होनी चाहिएं। इसके बाद दोनों घुटनों को या तो उंगलियों के ऊपर रख दें या फिर उसके आसपास। ध्यान रहे कि इस अवस्था में आपकी कोहनियां बिल्कुल सीधी रहें। इसके बाद अपने मुंह को अच्छे से खोलें और जीभ को बाहर नीचे की तरफ लाएं। जीभ निकालते वक्त सिंह की तरह दहाड़ लगाएं, ताकि आपके चेहरे सकी मांसपेशियों पर दबाव पड़े। यह फेस योग ठीक उसी तरह किया जाता है, जैसे शेर दहाड़ लगाते वक्त अपने मुंह को खोलता है। आप इस फेस योगा को हर रोज सुबह के वक्त दो से चार बार दोहराएं। कैसे फायदेमंद है? सिम्हा मुद्रा आपके चेहरे की सभी मांसपेशियों में कसावट लाता है और उसे टोन करता है। यह चेहरे के लिए सबसे अच्छे आसनों में से एक है।
  2. जीभ बाधा योग कैसे करें?
    सबसे पहले जमीन पर योग मैट या साफ चादर बिछाएं। अब आप पद्मासन या सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं और अपने दोनों हाथों को अपने घुटनों पर रखें। इसके बाद आंखों को बंद करके अपने मुंह को खोलें और अपने जीभ को तालु पर सटाएं। अपनी जीभ को आप जितने खिंचाव के साथ तालु पर चिपकाएंगे उसका उतना ही प्रभाव आपके चेहरे की मांसपेशियों पर पड़ेगा। जीभ को तालु पर थोड़ी देर तक चिपकाकर रखें और फिर मूल अवस्था में आ जाएं। फिर कुछ सेकंड का आराम दें और दो से तीन बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। इस योग को करते वक्त सामान्य तरीके से सांस लेते रहें। यह फेस योगा आप रोजाना सुबह कर सकते हैं। कैसे फायदेमंद है? यह फेस योग आपके जबड़े को आकार देता है और आपके चेहरे की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करता है।
  3. जालंधर बंध (चिन लॉक)कैसे करें?
    सबसे पहले जमीन पर योग मैट या चादर बिछाकर पद्मासन या सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं और खुद को रिलैक्स करने के लिए गहरी सांस लेकर छोड़ दें। इसके बाद अपने शरीर को सीधा रखें और हथेलियों को घुटनों पर रखकर कोहनियों को सीधा रखें। इसके बाद लंबी गहरी सांस लेकर कंधों को ऊपर की ओर उठाएं। फिर पीठ को सीधा रखते हुए शरीर को हल्का-सा आगे की ओर झुकाएं। अब गर्दन को आगे की ओर करते हुए ठोड्डी को छाती पर टिकाकर बंध लगाएं। कुछ सेकंड इसी अवस्था में सांस रोक कर रहें, फिर मूल अवस्था में धीरे-धीरे लौट आएं। इस प्रक्रिया को दो से चार बार दोहराएं।
    कैसे फायदेमंद है?
    जालंधर बांध आपके चेहरे को आकार देता है और आपके चेहरे व जबड़े की मांसपेशियों को टोन करता है। इस योगासन को नियमित रूप से करने से डबल चिन वाले लोगों को काफी लाभ हो सकता है।
  4. फिश फेस कैसे करें?
    पहले आप योग मैट या चादर पर पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं। फिर आंखों को बंद कर लें। अब अपने गालों और होंठों को अंदर की ओर चूसें और मछली की तरह अपने मुंह को आकार दें।कुछ सेकंड के लिए ऐसे करें और फिर मुस्कुराएं। इस योग प्रक्रिया को दो से तीन बार दोहराएं। कैसे फायदेमंद है? यह योग आपके चेहरे को टोन करता है और चेहरे की मांशपेशियों की कार्यप्रणाली में सुधार का काम करता है।
    अंततः निष्कर्ष यह निकलता है कि यदि रोज योग का अभ्यास किया जाए तो हमारे चेहरे को जवान दिखने से कोई नहीं रोक सकता और खूबसूरती सालों साल हमेशा बरकरार बनी रहेगी योग के माध्यम और कोई उम्र का अंदाजा भी नहीं लगा सकता इसीलिए रोज करें योग स्वस्थ रहें मस्त रहें खुश रहें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »