NEW English Version

नगर आयुक्त के एक्शन का दिखा असर, नाला सफ़ाई ने पकड़ी रफ़्तार

पिछले दिनों लोक सभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहने के कारण देरी से शुरू हुए नाला सफ़ाई की धीमी गति पर नाराज़ हुए नगर आयुक्त की नाराज़गी से नाला सफ़ाई ने अचानक रफ़्तार पकड़ ली है। 

नगर आयुक्त ने नाला सफ़ाई में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को नोडल अधिकारी नामित करते हुए  नाला सफ़ाई की रोज़ाना समीक्षा, निरीक्षण व निगरानी करने की हिदायत दी है। 

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा लोक सभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के कारण नाला सफाई के लिये ई टेण्डर आदि की प्रक्रिया में देरी होने के कारण नाला सफ़ाई भी देर से शुरू हुई लेकिन अलीगढ़ नगर निगम द्वारा इस बार कम समय में भी युद्धस्तर पर प्रयास कर बरसात से पूर्व शत प्रतिशत सभी नालों की सफाई का लक्ष्य पूर्ण करने का रहेगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि नाला सफाई की निगरानी के लिए 24 कलस्टर प्रभारी को तैनात किया है जो नाला सफाई से पहले और नाला सफाई के बाद की स्थिति की निगरानी करेंगे  साथ ही साथ नाले में गंदगी कचरा डालने वाले लोगों के विरुद्ध जुर्माना वसूलने के साथ-साथ कचरा नाले में डालने की आदत से बाज न आने वाले लोगों पर वैधानिक कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी नालों की ड्रोन से वीडियोग्राफी फोटोग्राफी कराई जा रही है ताकि साफ होने से पहले की स्थिति और साफ होने के बाद की स्थिति का ब्यौरा संकलित किया जा सके।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »