NEW English Version

रेडक्लिफ लैब्स ने रीवा में डायग्नोस्टिक सेवाओं में बड़ा बदलाव किया और 100,000 से ज्यादा लोगों को सेवा दी

देशभर में अग्रणी डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाता और उच्च गुणवत्ता की सेवाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध रेडक्लिफ लैब्स ने रीवा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रेडक्लिफ ने बहुत कम समय में 100,000 से ज्यादा लोगों को सेवा प्रदान की है। व्यापक जाँच सूची और कलेक्शन सेंटर्स के नेटवर्क के साथ, रेडक्लिफ लैब्स दूसरों से अलग है और बेहतरीन गुणवत्ता की डायग्नोस्टिक सेवाएँ हर किसी के लिए सुलभ बनाता है। हर रविवार को आयोजित होने वाले मेगा हेल्थ चेकअप कैंप्स (स्वास्थ्य जाँच शिविरों) ने स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य की नियमित जाँच को सुलभ और किफायती बनाया है। लैब की वॉक-इन और होम सैंपल कलेक्शन सेवाएँ मरीजों के लिए सुविधा और शीघ्र सेवा सुनिश्चित करती हैं, जिससे बीमारियों की रोकथाम और उपचार में मदद मिलती है।

यह लैब नई, आधुनिक और पूरी तरह स्वचालित उपकरणों से सुसज्जित है, जो सटीक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करती है। कुशल और योग्य तकनीशियनों की एक इन-हाउस टीम यह सुनिश्चित करती है कि गुणवत्ता के सख्त प्रोटोकॉल का पालन हो। इस तरह, तय समय सीमा के भीतर उच्च-गुणवत्ता और सटीक रिपोर्ट दी जाती है। लैब में बायोकैमिस्ट्री, हीमैटोलॉजी, इम्यूनोअसेस, क्लिनिकल पैथोलॉजी, सीरोलॉजी और हॉर्मोन जैसे सभी क्लिनिकल लैबोरेटरी विभाग हैं।

रेडक्लिफ लैब्स की तकनीकी संचालन और गुणवत्ता की निदेशक, डॉ. गीतांजलि गुप्ता ने बताया, “जब हमने एक साल पहले रीवा में अपनी लैब स्थापित की थी, तो हमारा उद्देश्य लोगों के लिए निदान (डायग्नोस्टिक) के अनुभव को बदलना था। हमने 100,000 से अधिक लोगों को तेज, सटीक और उच्च गुणवत्ता की जाँच रिपोर्ट देने में सफलता प्राप्त की है। डॉक्टर्स ने प्रभावी इलाज के लिए उन रिपोर्ट्स पर भरोसा किया है। हम अपने मिशन को जारी रखना चाहते हैं, जिसमें उच्च गुणवत्ता के निदान को किफायती दामों पर लोगों तक पहुँचाया जाएगा।”

पुरुषों में लगातार बढ़ती हृदय संबंधी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए फादर्स डे के मौके पर, रेडक्लिफ लैब्स एक खास फादर्स डे हेल्थ चेकअप पैकेज के साथ मुफ्त एचएससीआरपी की पेशकश कर रही है। इस पैकेज को डॉक्टर्स ने विशेष रूप से 30 से 50 साल के पुरुषों की सेहत की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। मरीजों पर ध्यान केंद्रित करते हुए और टेक्नोलॉजी में नए-नए आविष्कारों पर फोकस करके, रेडक्लिफ लैब्स भारत में डायग्नोस्टिक सेवाओं के अनुभव में काफी बदलाव लेकर आई है।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »