NEW English Version

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने अपने टर्म प्लान- आईप्रोटेक्ट स्मार्ट पर महिलाओं के लिए की 15% आजीवन छूट की पेशकश

कामकाजी महिलाओं को मिलेगी 15% की अतिरिक्त छूट

स्तन, ओवेरियन, गर्भाशय और सर्वाइकल ग्रीवा के कैंसर सहित 34 गंभीर बीमारियों के संबंध में कवर चुनने का विकल्प

कंपनी महिलाओं के लिए जीवन बीमा को और अधिक किफायती बनाने का प्रयास कर रही है

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने आज अपने सबसे अधिक बिकने वाले टर्म इंश्योरेंस प्रोडक्ट, आईप्रोटेक्ट स्मार्ट के लिए भुगतान किए जाने वाले सभी प्रीमियमों पर विशेष रूप से महिलाओं के लिए 15% की आजीवन छूट की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, वेतनभोगी महिलाओं को पहले साल के प्रीमियम पर अतिरिक्त 15% छूट मिलेगी, ताकि वे खुद को और अपने प्रियजनों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर सकें।

आईप्रोटेक्ट स्मार्ट, गंभीर बीमारी लाभ के साथ स्तन, ओवेरियन, गर्भाशय और सर्वाइकल ग्रीवा के कैंसर सहित 34 गंभीर बीमारियों के खिलाफ कवर प्रदान करता है। इसके तहत स्वास्थ्य और जीवन दोनों किस्म के बीमा के लाभ मिलते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि गंभीर बीमारी के लिए कवर की गई राशि का भुगतान निदान के समय किया जाता है, जिससे परिवार की बचत को प्रभावित किए बिना तत्काल चिकित्सा उपचार के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध हो।

द लैंसेट के अनुमान के अनुसार, 50 साल से कम आयु वर्ग,  जिनमें कैंसर होने का पता चला, उनमें महिलाओं का अनुपात अधिक था। शहरी निजी अस्पताल में एक बार अस्पताल में भर्ती होने पर 1 लाख रुपए से अधिक का खर्च आ सकता है, इसलिए महिलाओं के लिए ऐसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता की योजना बनाना आवश्यक है।

इस घोषणा पर अपनी टिप्पणी में, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर, श्री अमित पल्टा ने कहा, “हम अपने परिवारों की भलाई के लिए अभिभावक और हमारी परवाह करने वाले व्यक्ति के रूप में महिलाओं द्वारा किए गए बलिदान का सम्मान करते हैं। हमें महिलाओं के अदम्य साहस के सम्मान में, अपने सबसे लोकप्रिय टर्म इंश्योरेंस प्रोडक्ट, आईप्रोटेक्ट स्मार्ट के सभी प्रीमियम्स पर 15% की आजीवन छूट देने पर गर्व है। कामकाजी महिलाएँ घरेलू वित्त में समान योगदान देती हैं, वे ‘संरक्षक’ भी हैं और ‘कमाऊ’ भी। उन्हें आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के अंग के रूप में हम कामकाजी महिलाओं को पहले साल के प्रीमियम पर 15% की अतिरिक्त छूट दे रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “महिलाओं में सुरक्षा के साथ-साथ दीर्घकालिक बचत योजनाओं के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है, जो हमें पिछले कुछ साल में महिला वर्ग में हमारे निरंतर व्यापार विकास के जरिए दिखता है। देश के कार्यबल में कामकाजी महिलाओं की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है, इसलिए उन्हें खुद को और अपने प्रियजनों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए जीवन बीमा की आवश्यकता होगी। ‘सही ग्राहक को सही उत्पाद’ के हमारे दृष्टिकोण के साथ, हमारा मानना ​​है कि महिला वर्ग में आगे बढ़ने की उल्लेखनीय संभावना है। हमारा मानना ​​है कि आईप्रोटेक्ट स्मार्ट उन्हें अपनी दीर्घकालिक वित्तीय बचत योजना को सुरक्षित रखने में मदद करेगा, क्योंकि यह किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में परिवार के लिए आय का विकल्प बन सकता है।” 

उन्होंने कहा, “महिलाओं के लिए विशेष रूप से यह किफायती और आकर्षक पेशकश हमारे वादे को पूरा करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। यह हमारे उद्योग में अग्रणी वित्त वर्ष 2024 के लिए 99.17% के दावा निपटान अनुपात से स्पष्ट है, जिसमें औसत दावा निपटान समय केवल 1.27 दिन रहा।”

आईप्रोटेक्ट स्मार्ट जीवन की अनिश्चितताओं, जैसे मृत्यु, लाइलाज बीमारी और विकलांगता आदि के लिए कम प्रीमियम पर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही, यह 99 वर्ष की आयु तक जीवन बीमा प्रदान करता है। उदाहरण के लिए, 30 वर्षीय वेतनभोगी महिला छूट के बाद केवल 546 रुपए का मासिक प्रीमियम देकर 30 साल की पॉलिसी अवधि के साथ 1 करोड़ रुपए के जीवन बीमा के साथ प्रोडक्ट खरीद सकती है। इस ऑफर का लाभ उठाकर, महिलाएँ 30 साल की प्रीमियम भुगतान अवधि में 34,920 रुपए बचा सकती हैं।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »