NEW English Version

यात्रियों की बढ़ती माँग को देखते हुए, अब ‘चलो’ की चलेंगी 144 बसें

बेस्ट के लाइसेंस के तहत लक्जरी एसी बेस्ट ‘चलो बस’ सेवा देने वाले ‘चलो’ ने विगत 3 महीनों में यात्रियों की संख्या में 50% की बढ़त दर्ज की है। इसका परिणाम यह है कि कार्य के सामान्य दिनों में भी दैनिक औसत यात्रियों की संख्या 10,000 तक का आँकड़ा पार कर चुकी है। इस बढ़ती माँग को देखते हुए और यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से, नई इलेक्ट्रिक लक्जरी एसी बसों को शामिल करके, चलो अपना 44% तक विस्तार कर रहा है। इस जुड़ाव के बाद शहर में चलो की कुल 144 बसें हो जाएँगी। इस निवेश से शहर के लोकप्रिय मार्गों पर यात्राओं की संख्या में बढ़त देखने को मिलेगी, जिसमें बेलापुर-कोलाबा (एमटीएचएल-अटल सेतु के माध्यम से), ठाणे-अंधेरी, ठाणे-बीकेसी और नवी मुंबई-बीकेसी आदि शामिल हैं। इन मार्गों पर यात्रियों को 15% से 40% तक की वृद्धि के साथ हर दिन कुशल यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

बेलापुर-कोलाबा (एमटीएचएल के माध्यम से) मार्ग बीते कुछ समय से काफी लोकप्रिय हो गया है। यह नए एमटीएचएल-अटल सेतु और पूर्वी फ्रीवे के माध्यम से नवी मुंबई को कोलाबा से जोड़ता है। लोगों की इस पसंद को देखते हुए, चलो ने इस मार्ग पर यात्राओं की संख्या 50% बढ़ा दी है। इसके अतिरिक्त, चलो पूरे दिन और वीकेंड के नए मार्गों की योजना बना रहा है, जिससे कि पूरी मुंबई में अधिक से अधिक लोगों को सेवा प्रदान की जा सके।

यात्रियों के बीच चलो की मासिक यात्रा योजनाएँ भी बहुत लोकप्रिय हैं। 10 यात्राओं से लेकर 45 यात्राओं तक के शानदार विकल्पों के साथ चलो बेहतर सुविधा और सुदृढ़ता प्रदान करता है। यात्री 45-यात्रा योजना को सबसे अधिक पसंद करते हैं, इसके बाद 25-यात्रा योजना का स्थान आता है। जनता की माँग के आधार पर चलो ने मार्ग-विशिष्ट पास की भी पेशकश की है, जिन्हें यात्रियों से खूब सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

मोहित दुबे, सीईओ, चलो, ने कहा, “हमें यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि मुंबई में अधिकांश लोग चलो बस का उपयोग कर रहे हैं। यात्रा के लिए नई योजनाओं और अधिक बसों के विस्तार के साथ, चलो में पूरे दिन और वीकेंड के के लिए नए मार्ग भी जोड़े जाएँगे। इससे मुंबई में सार्वजनिक परिवहन सभी के लिए सुलभ और अधिक किफायती हो जाएगा।”


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »