NEW English Version

व्यापार एवं निवेश पर भारत-कंबोडिया संयुक्त कार्य समूह की दूसरी बैठक का नई दिल्ली में आयोजन

व्यापार और निवेश पर भारत-कंबोडिया संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजीटीआई.) की दूसरी बैठक कल नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता संयुक्त सचिव, वाणिज्य विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार, श्री सिद्धार्थ महाजन और कंबोडिया साम्राज्य के वाणिज्य मंत्रालय में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महानिदेशक श्री लॉन्ग केम्विचेट ने की। इस बैठक में हितधारक मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

श्री सिद्धार्थ महाजन ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ाने के उपायों का उल्लेख करते हुए आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग और सहभागिता के लिए तंत्र के निर्माण पर भी जोर दिया।

बैठक में पारंपरिक चिकित्सा और ई-गवर्नेंस में सहयोग, नए उत्पादों की पहचान द्वारा व्यापार बास्केट के विविधीकरण, द्विपक्षीय निवेश संधि, भारतीय फार्माकोपिया की मान्यता और फार्मा क्षेत्र में सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक में व्यापार और पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) आधारित डिजिटल भुगतान में सहयोग के लिए मौजूदा प्रयासों की प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया।

कंबोडिया पक्ष ने भारतीय व्यवसायों के लिए कंबोडिया द्वारा प्रस्तुत किए गए अनेक निवेश अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ये अवसर उच्च विकास क्षमता वाले विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त हैं।

जेडब्ल्यूजीटीआई दोनों पक्ष पहली बार जुलाई 2022 में वर्चुअली आयोजित की गई थी। जेडब्ल्यूजीटीआई के संस्थागत होने के बाद यह उसकी पहली भौतिक बैठक थी। जेडब्ल्यूजीटीआई में व्यापार के विस्तार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए व्यापार के मूल्य और मात्रा में सुधार के लिए विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। बेहतर पारस्परिक लाभ के लिए दोनों पक्ष अधिक से अधिक चर्चा करने की आवश्यकता पर सहमत थे।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »