NEW English Version

शहर के चौराहे होंगे अतिक्रमण और जाम मुक्त

अलीगढ़ के प्रमुख चौराहो पर आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से निज़ात और शहर में व्यवस्थित ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ-साथ प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मुहिम के क्रम में शहर के चौराहा पर 70 मीटर की परिधि में ई-रिक्शा और धकेल खड़ा करना प्रतिबंधित रहेगा उल्लंघन करने पर नगर निगम ऐसे ई रिक्शा चालकों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई भी करेगा।

गुरुवार को महापौर प्रशांत सिंघल पार्षद पुष्पेंद्र जादौन अनिल सेंगर और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने शहर के प्रमुख चौराहों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के क्रम में सुतमिल चौराहे से नगर निगम के अभियान की शुरुआत की। अभियान में नगर निगम ने सुतमिल चौराहे के चारों ओर ई रिक्शा को खड़ा करने के नियत स्थान निर्धारित करते हुए निशानदेही की।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि प्रमुख चौराहो के चारो दिशाओं में 70 मीटर-70 मीटर का एरिया प्रतिबंधित एरिया घोषित किया गया है और इस एरिया में धकेल, ई बैटरी रिक्शा व अन्य वाहनों को खड़ा करना बैन रहेगा और यदि कोई उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध जुर्माना व सामान जब्त करने की कार्यवाही नगर निगम द्वारा की जाएगी।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा शहर को व्यवस्थित और जाम से मुक्त बनाने के लिए ई रिक्शा चालकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है अलीगढ़ नगर निगम को ई रिक्शा चालकों के सहयोग की जरूरत है चौराहों पर नगर निगम द्वारा ई-रिक्शा को व्यवस्थित कर खड़े करने के लिए मार्किंग की जा रही है इस व्यवस्था में सहयोग करें तो निश्चित रूप से अलीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावी बनेगी और आम नागरिकों को जाम से राहत भी मिलेगी।महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा शहर को व्यवस्थित और जाम से मुक्त बनाने के लिए ई रिक्शा चालकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है अलीगढ़ नगर निगम को ई रिक्शा चालकों के सहयोग की जरूरत है चौराहों पर नगर निगम द्वारा ई-रिक्शा को व्यवस्थित कर खड़े करने के लिए मार्किंग की जा रही है इस व्यवस्था में सहयोग करें तो निश्चित रूप से अलीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावी बनेगी और आम नागरिकों को जाम से राहत भी मिलेगी।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा ट्रैफिक जाम की वजह से आम नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिये अव्यवस्थित ई रिक्शा चौराहो व इससे लिंक सड़को पर स्कूल व हॉस्पिटल में आने जाने वाले नागरिकों की सुविधा को देखते हुए उद्देश्य से 70 मीटर-70 मीटर का एरिया प्रतिबंधित एरिया घोषित किया गया है ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बन सके।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »