NEW English Version

जल्द मैरिस रोड दुर्गाबाड़ी विद्यानगर को जल भराव से मिलेगी निज़ात

नगर आयुक्त ने बताया क्वार्सी चौराहे से पीएसी को जाने वाले अंडरग्राउंड नाले में संभवतः कचरा/रोकटोक फसे होने की वजह से मैरिस रोड दुर्गाबाड़ी विद्यानगर जैसे क्षेत्रों में जल भराव की समस्या बनी हुई है इस समस्या की निजात के लिए 01 सुपर सकर मशीन 02 जेसीबी व 20 सीवर गैंग कर्मचारियों से इसकी रोक-टोक हटाने का काम किया जा रहा है मौके पर मैनहोल कम होने की वजह से तीन नए मैनहोल खुदवाए गए हैं जीएम जल अधिशासी अभियंता प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी और मुख्य अभियंता के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए अगले 48 घंटे में मैन हॉल निर्माण का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए है।

मैरिस रोड पर जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए नगर आयुक्त ने क्वार्सी चौराहे पर पुलिया और ओजोन कट के पास जीवनगढ़ ज़ाकिर नगर से आने वाले कच्चे नाले का भी निरीक्षण किया।

मुख्य अभियंता सुरेश चन्द् ने बताया कि जीवनगढ़ ज़ाकिर नगर से आने वाले नाले के हाई प्रेशर और ढाल का रामघाट रोड की ओर रुख़ होने के कारण रामघाट रोड पर जल भराव की समस्या के निदान के लिए रामघाट रोड की साइट गेट का निर्माण व जलकाल विभाग से 25-25 एचपी के दो पंप सेट लगाने का कार्य प्रगति पर है।

नगर आयुक्त ने बताया आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के कारण विलंब से शुरू हुए नाला सफाई को पिछले साल से और बेहतर तरीके से कराने का प्रयास किया जा रहा है नगर निगम नाला सफाई की ड्रोन से वीडियोग्राफी फोटोग्राफी भी कर रहा है नाला सफाई उपरांत कचरा फेंकते हुए जल निकासी को प्रभावित करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त एक्शन भी नगर निगम लेगा।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने नागरिकों दुकानदारों और लोगों से अपील की जाती है नाला सफाई में सहयोग करें नाले को कूड़ेदान ना समझे।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »