NEW English Version

वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट 5जी: दिन भर मनोरंजन करने वाला आपका साथी

इस सप्ताह की शुरुआत में, वनप्लस ने एक और पावर-पैक एंटरटेनमेंट ओरिएंटेड प्रोडक्ट, वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट 5जी की घोषणा की। वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट 5जी, की अपनी खास डिज़ाइन है, जिसे 2024 के लिए एक नए रूप में आपके सामने पेश किया गया है। 

वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट 5जी, में ओआईएस की विशेषता वाला 50 एमपी सोनी लायटिया कैमरा है, जो यूजर की हथेली में सारी सुविधाओं से संपन्न (ऑल-अराउंड) फोटोग्राफी अनुभव रखने का वादा करता है।

इसके अतिरिक्त, इसे पूरे दिन चलने वाला मनोरंजन देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, क्योंकि इसमें 5500 एमएएच की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें आसान रिवर्स चार्जिंग (वायर्ड) की सुविधा है। वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट 5जी हेडफ़ोन, एक्सेसरीज़ या किसी अन्य फ़ोन को चार्ज करने के लिए पर्याप्त शक्तिशाली है। इसे लंबे समय तक चलने योग्य बनाने के इसमें 80डब्लू सुपरवूक फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है। इसका एमोल्ड डिस्प्ले, 2,100 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस दे सकता है, जिससे बाहर की रोशनी में डिस्प्ले को देखना-समझना काफी अधिक सुविधाजनक हो जाता है। इस सुविधा से यूज़र तेज धूप में भी स्क्रीन को आराम से पढ़ और देख सकते हैं, जिससे बेहतर तरीके से देखने के लिए फोन को आड़ा-टेड़ा करने या उस पर छाया करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

जैसा कि इस सप्ताह की शुरुआत में बताया गया है, डिवाइस को मेगा ब्लू रंग में पेश किया जाएगा, जो लोकप्रिय वीडियो गेम कैरेक्टर – मेगा मैन, से प्रेरित है।

सर्वोत्कृष्ट हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से प्रेरित, वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट 5जी बेहतरीन बैटरी लाइफ, जीवंत डिस्प्ले ब्राइटनेस और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी प्रदान करता है। वनप्लस के प्रसिद्ध त्वरित और निर्बाध प्रदर्शन का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें, क्योंकि अब वनप्लस के खास इकोसिस्टम में और भी ज्यादा यूज़र्स को शामिल किया जाएगा। वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट 5जी लॉन्च का आयोजन 24 जून को शाम 7 बजे होगा।आगामी वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट 5जी के बारे में ज्यादा जानकारी पाने के लिए और नवीनतम अपडेट की सूचना पाने के लिए वनप्लस डॉट इन (oneplus.in) और अमेज़न पर विज़िट करें।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »