NEW English Version

मैरिस रोड को मिलेगी जल भराव से निज़ात

अलीगढ़ में दशकों पुरानी मैसिस रोड पर जल भराव की समस्या का स्थायी समाधान होने की किरण दिखाई देने लगी है महापौर प्रशान्त सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने दशकों पुरानी इस समस्या का हल निकलते हुए मैरिस रोड से केला नगर जीवन गढ़ होते हुए जाफ़री ड्रेन तक नाला निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा जल्द शुरू किया जा रहा है। लगभग 1.5 किलोमीटर नाला निर्माण के हो जाने से लगभग 55000 की आबादी और कई पार्षद वार्ड को जल भराव से निज़ात मिलने की संभावना है।

बुधवार को नगर आयुक्त अमित आसेरी संग पार्षद मो0 तारिक सददाम अशरवी यूनुस मो0 जावेद नईम अहमद ने इस समस्या के निदान के लिए नाला निर्माण को शुरू करने से पहले केला नगर, जीवनगढ़, जाफ़री ड्रेन व क्वारसी नाला सफाई का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में नगर आयुक्त ने पार्षदों को पूर्ण आश्वस्त किया और कहा शहर को जल भराव से निज़ात दिलाने के लिए पब्लिक के साथ साथ पार्षदों के सहयोग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है इस नाला निर्माण से कई पार्षद वार्ड में जल भराव की दशकों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

स्थानीय पार्षदों के अनुरोध पर नगर आयुक्त ने जीवनगढ़ में कचरे के निस्तारण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए 10 टेम्पो टिपर अतिरिक्त लगाए जाने के निर्देश अर्बन कंपनी के प्लांट हेड एहसान सैफी को दिए और निर्देश दिए इन वार्ड में कचरा डोर टू डोर व्यवस्था से ही उठाया जाए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »