NEW English Version

रॉयल सऊदी नौसेना बल (आरएसएनएफ) के प्रशिक्षु, प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) में शामिल हुए

रॉयल सऊदी नेवल फोर्सेज (आरएसएनएफ) के किंग फहद नेवल अकादमी के 76 प्रशिक्षु 24 जून 24 को दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन, (1टीएस) में शामिल हुए। यह प्रशिक्षुओं का दूसरा बैच है, जो प्रशिक्षु प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन(1टीएस) के साथ प्रशिक्षण लेगा।  पहला बैच मई-जून 2023 में इसी तरह का प्रशिक्षण ले चुका है।

इस अवसर पर, प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन(1टीएस) के वरिष्ठ अधिकारी, कैप्टन अंशुल किशोर ने प्रशिक्षुओं का स्वागत किया और चार सप्ताह तक चलने वालेप्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में मूलभूत नाविक गतिविधियों से लेकर बंदरगाह चरण के दौरान सिम्युलेटर आधारित प्रशिक्षण तक शामिल है, जबकि समुद्री चरण-समुद्र में जीवन की बारीकियों के व्यावहारिक प्रदर्शन पर केंद्रित है।

प्रशिक्षुओं को प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन(1टीएस) के पाल प्रशिक्षण जहाज पर पाल प्रशिक्षण से भी परिचित कराया जाएगा।

रॉयल सऊदी नेवल फोर्सेज (आरएसएनएफ) प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण 107 एकीकृत अधिकारी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (आईओटीसी) के भारतीय नौसेना प्रशिक्षुओं के साथ आयोजित किया जा रहा है। इससे दोनों समुद्री देशों के प्रशिक्षुओं के बीच सौहार्द और आपसी समझ को बढ़ावा मिलता है। आरएसएनएफ के चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल फहद अब्दुल्ला एस.अल-घोफैली ने 24 जनवरी को भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान दक्षिणी नौसेना कमान का दौरा किया था। दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय प्रशिक्षण सहयोग भारत और सऊदी अरब के बीच दीर्घकालिक मित्रता और साझा प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »