NEW English Version

72 घंटे का नाला सफाई अभियान की महापौर ने जानी हकीकत

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री ए0के शर्मा ने कल वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी नगर निकायों को मानसून को देखते हुए अगले 72 घन्टे सवेंदनशील बताते हुए युद्ध स्तर पर 72 घन्टे नाला सफाई का अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए थे। नगर विकास मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में महापौर प्रशांत सिंघल  और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से शहर के जल भराव की दृष्टि से मेजर पॉइंट जहां जल भराव की संभावना काफी मात्रा में होती है उन एरिया को लिंक करने वाले नालों की तली झाड़ मशीनो से सफाई कराए जाने का रोड मैप तैयार कर सभी अधीनस्थों के दायित्व निर्धारित किये।

गुरुवार को 72 घंटे नाला सफाई अभियान के तहत महापौर प्रशांत सिंघल ने पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन संजय पंडित योगेश सिंघल हरीश सैनी के साथ नगर निगम अभियान की हकीकत व नाला सफाई का भौतिक सत्यापन किया। महापौर ने सेंटर पॉइंट सिटी प्लाजा के सामने नाला, रामघाट रोड स्टेडियम के पास क्वारसी चौराहे के पास अंडरग्राउंड नाला, पीएसी रामघाट रोड से ओजोन कट पर जलनिकासी को प्रभावी बनाने के लिए निर्माणाधीन गेट/पंप सेट और रामघाट रोड से ओज़ोन सिटी की ओर जाने वाले सिधौली नाले की सफ़ाई को चैक किया। निरीक्षण में नगर के नालों पर मशीनों द्वारा युद्धस्तर पर सफाई का काम होता महापौर को मिला।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा मानसून से पहले शहर के नालों की तली झाड़ सफाई कराई जाने के उद्देश्य से माननीय नगर विकास मंत्री महोदय द्वारा 72 घंटे का नाला सफाई अभियान चलाया जाना एक सराहनीय पहल है निश्चित रूप से इन 72 घंटे में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा अपने नालों की बेहतरीन सफाई की जा रही है 72 घंटे उपरांत इस अभियान को और व्यापक रूप से आगे चलाया जाएगा।

महापौर ने कहा निश्चित रूप से 72 घंटे नाला सफाई अभियान की बदौलत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा  मशीनों से युद्ध स्तर पर नालों की सफाई कार्य में गति आई है इसके सार्थक परिणाम को देखते हुए इस अभियान को अलीगढ़ नगर निगम आने वाले दिनों में लगातार चलाएगा इस अभियान को जन आंदोलन का रूप पार्षदों और पब्लिक के सहयोग से देने का प्रयास किया जाएगा

महापौर के साथ निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अधिशासी अभियंता यांत्रिक अजय राम प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »