NEW English Version

एक्सिस बैंक ने अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर महाराष्ट्र के 750 से अधिक एमएसएमई को किया सम्मानित

भारत के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने गतिशील और लचीले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के महत्त्व को रेखांकित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर महाराष्ट्र के 750 से अधिक एमएसएमई ग्राहकों को सम्मानित किया। यह समारोह मुंबई, पुणे, नागपुर, अमरावती, औरंगाबाद, नाशिक, नवी मुंबई, सातारा, अहमदनगर, धुले, कोल्हापुर, नांदेड़, रायगड, सोलापुर, सांगली, आदि में एक्सिस बैंक की चुनिंदा शाखाओं में आयोजित किया गया। 

एक्सिस बैंक के वरिष्ठ प्रतिनिधि – श्री सारंग दानी, रीजनल ब्रांच बैंकिंग हेड – वेस्ट 1; श्री टी रामनाथन, नेशनल सेल्स मैनेजर – वर्किंग कैपिटल; श्री मिलिन उल्हास कारभारी, नेशनल सेल्स हेड – मेडिकल एक्विपमेंट; श्री विवेक प्रभाकर, असेट्स जियोग्राफी हेड – कमर्शियल बैंकिंग कवरेज ग्रुप (सीबीजी); श्रीमती स्वाति मुकुंद चंद, लायबिलिटीज जियोग्राफी हेड – कमर्शियल बैंकिंग कवरेज ग्रुप (सीबीजी); सुश्री स्वाति चक्रवर्ती, सर्कल  हेड – मुंबई 1; श्री केदारसिंग ठाकुर, सर्कल हेड – मुंबई 2; श्री रवि प्रभाकर दलाल, सर्कल हेड – मुंबई 3; श्री राजीव कुमार, सर्कल हेड – नागपुर; सुश्री सृष्टि रंजन नंदा, सर्कल हेड – पुणे, ने एमएसएमई ग्राहकों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए और उनके संबंधित क्षेत्रों और राज्य की आर्थिक वृद्धि में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। इसके अतिरिक्त, कुछ एमएसएमई ग्राहकों को उनके व्यावसायिक परिसर में रिलेशनशिप मैनेजरों द्वारा सम्मानित किया गया।

एक्सिस बैंक ने इस अवसर पर एमएसएमई के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय लाभ प्रदान करने वाले विभिन्न प्रकार  के विशेष ऑफर लॉन्च किए, जो उन्हें कम लागत में आसानी तथा तेज़ी से ऋण प्राप्त करने में मदद करेंगे। बैंक ने मौजूदा एमएसएमई ग्राहकों के लिए सुरक्षित कार्यशील पूंजी उत्पादों के लिए प्रसंस्करण शुल्क पर 50% छूट के साथ प्री-क्वालिफाइड ऑफर की पेशकश की। बैंक ने एमएसएमई को प्रतिस्पर्धी ब्याज दर और कम प्रसंस्करण शुल्क पर अनसिक्योर्ड ईएमआई-आधारित ऋण की भी पेशकश की।

अर्निका दीक्षित, प्रेसिडेंट एंड हेड – ब्रांच बैंकिंग, एक्सिस बैंक ने इस पहल के बारे में कहा, “एक्सिस बैंक एमएसएमई का प्रचार करने और समर्थन प्रदान करने के लिए समर्पित है। बैंक यह अच्छी तरह समझता है कि भारत के आर्थिक परिदृश्य में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारा मानना ​​​​है कि आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई सेगमेंट को उन्नत डिजिटल बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं से लैस करना जरुरी है ताकि यह कुशलतापूर्वक और तेजी से काम कर सके। हमें अपने एमएसएमई ग्राहकों के जज़्बे और उपलब्धियों पर गर्व है और हम इसका जश्न मना रहे हैं। हमारा दृष्टिकोण ‘विकसित भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहल के सिद्धांतों के अनुरूप है, एवं हम एमएसएमई को समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में योगदान देने में उनकी सहायता करते हैं। देश भर में एमएसएमई लगातार नवोन्मेष और अनुकूलन के साथ अपनी सीमाओं को आगे बढ़ा रहे हैं, और हम इन गतिशील उद्यमियों के लिए विकास को बढ़ावा देने और नए रास्ते तलाशने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

पिछले कुछ वर्षों में, एक्सिस बैंक ने एमएसएमई ग्राहकों की बढ़ती व्यावसायिक ज़रूरतों को पूरा करने और उनके समग्र ग्राहक अनुभव को बढ़ाने के लिए विशेष रूप से कई पेशकशों और पहलों को तैयार किया है। एक्सिस बैंक द्वारा तैयार की गई कुछ पहल इस प्रकार हैं –

  • मोबाइल-फर्स्ट बिजनेस बैंकिंग प्रस्ताव ‘नियो फॉर बिज़नेस’ का लॉन्च, जिसे सहज लेन-देन के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है
  • आरबीआई इनोवेशन हब के सहयोग से पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म फॉर फ्रिक्शनलेस क्रेडिट (पीटीपीएफसी) के माध्यम से अत्याधुनिक ऋण समाधान पेश किए
  • लास्ट-माइल एसएमई ग्राहकों के लिए बचत और चालू बैंक खाते खोलने में सुविधा प्रदान की
  • एमएसएमई की ज़रूरतों के अनुरूप मज़बूत आपूर्ति श्रृंखला वित्त समाधान पेश किए
  • ‘इवॉल्व’ का आयोजन किया, जो वार्षिक ज्ञान संवर्द्धन श्रृंखला है जिसका उद्देश्य, एमएसएमई को नए युग की रणनीतियों, परिचालन संबंधी जानकारी और विनियमन संबंधी समझ से लैस करना है
  • हर साल ‘इंडिया एसएमई 100 अवॉर्ड्स’ के माध्यम से एमएसएमई के ​​असाधारण योगदान और उपलब्धियों का सम्मान किया जाता है

एक्सिस बैंक के पास, 31 मार्च 2024 तक, समग्र एमएसएमई उद्योग ऋण की 8.4% बाजार हिस्सेदारी थी। एक्सिस बैंक के एसएमई ऋण में साल-दर-साल के आधार पर 17% और तिमाही-दर-तिमाही के आधार पर 5% की वृद्धि दर्ज हुई , जिसका बैंक के कुल ऋण मिश्रण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »